Advertisement Advertisement Advertisement
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

गौरवशाली पल: नरेंद्र सिंह नेगी को मिला संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित..VIDEO

BharatJan by BharatJan
9 April 2022
in उत्तराखण्ड, मनोरंजन
1
गौरवशाली पल: नरेंद्र सिंह नेगी को मिला संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित..VIDEO
0
SHARES
259
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: उत्तराखंड के लिए आज का दिन गौरवशाली है। सुप्रसिद्ध लोक गायक एवं गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में आज उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने ये पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया गया। नरेंद्र सिंह नेगी को लोकसंगीत के क्षेत्र में वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया। गौरतलब है कि, पहले ये पुरस्कार राष्ट्रपति की ओर से दिया जाना था, लेकिन उनके विदेश दौरे की वजह से उपराष्ट्रपति ने ये पुरस्कार वितरित किए। नरेंद्र सिंह नेगी 12 अप्रैल को दिल्ली के मंडी हाउस में लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे।

संगीत नाटक अकादमी की सचिव टेमसुनारो जमीर ने बताया कि, पुरस्कार वितरण की परंपरा 1952 से चली आ रही है। इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक कलाओं, कठपुतली कला और अन्य विविध प्रदर्शन कला के क्षेत्र में कलाकारों द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें रत्न सदस्यता और अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।पुरस्कारों का निर्णय अकादेमी महापरिषद् लेती है, जिसमें देश भर से नामित प्रतिष्ठित संगीतकार, नर्तक, थिएटर कलाकार और विद्वान शामिल होते हैं। संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार प्रदर्शन कला के क्षेत्र में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्वानों को भी यह राष्ट्रीय सम्मान दिया जाता है। यह सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धियों के सर्वोच्च मानक का प्रतीक है, बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को भी रेखांकित  करता है।

नरेंद्र सिंह नेगी का जन्म 12 अगस्त 1949 में पौड़ी जिले के पौड़ी गांव में हुआ। उन्होंने गायन और वादन की शुरुआत पौड़ी रामलीला से की थी। अब वह दुनिया भर में पहाड़ी संगीत और गीत की प्रस्तुति दे चुके हैं। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी एक कवि, एक लेखक, एक गायक हैं, जिन्होंने पहाड़ की पीड़ा, दर्द, सुख, हंसी, खूबसूरती और अनेक रंगों को दुनिया के सामने शब्दों और संगीत के माध्यम से पेश किया।

वहीं नरेंद्र सिंह नेगी के साथ लेखक दीवान सिंह बजेली का भी सम्मान हुआ। दीवान सिंह बजेली को थिएटर सिनेमा, उत्कृष्ट लेखन और कुमाऊंनी साहित्य में विशेष योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार वर्ष 2018 से अलंकृत किया गया।

दीवान सिंह बजेली

मुख्यमंत्री ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी व दीवान सिंह बजेली को संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अभिनय कला के क्षेत्र में योगदान के लिये दीवान सिंह बजेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पारम्परिक लोक गीत के क्षेत्र में नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अदाकारी के क्षेत्र में दीवान सिंह बजेली को दिया गया सम्मान प्रदेश का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लोक गीत संगीत एवं अभिनय कला को भी पहचान मिली है।

ज्ञातव्य है कि, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को पारंपरिक लोक गीत व संगीत के क्षेत्र में तथा श्री दीवान सिंह बजेली को अभिनय कला में योगदान/छात्रवृति के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया है। नरेन्द्र सिंह नेगी पौड़ी गढ़वाल तथा दीवान सिंह बजेली सोमेश्वर अल्मोड़ा के मूल निवासी है।

Previous Post

सीएम धामी ने किया ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप’ का शुभारम्भ, यहां करें भ्रष्टाचार की गोपनीय शिकायत..

Next Post

वीडियो: उत्तराखंड में नए क्षेत्रीय दल का आगाज, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बनाई ‘उत्तराखंड जनता पार्टी’, जानिए क्या बोले..

BharatJan

BharatJan

Next Post
वीडियो: उत्तराखंड में नए क्षेत्रीय दल का आगाज, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बनाई ‘उत्तराखंड जनता पार्टी’, जानिए क्या बोले..

वीडियो: उत्तराखंड में नए क्षेत्रीय दल का आगाज, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बनाई 'उत्तराखंड जनता पार्टी', जानिए क्या बोले..

Comments 1

  1. Pingback: गौरवशाली पल: नरेंद्र सिंह नेगी को मिला संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति न
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड: छात्रों को मिलेंगे 40-40 हजार रुपये, इस सप्ताह छात्र-छात्राओं के खातों में आएगा पैसा

उत्तराखंड: कर्मचारियों को नए साल पर दो-दो तोहफे, जारी हुए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड में आज इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए अंतिम तिथि, योग्यता समेत पूरी जानकारी

उत्तराखंड में 150 से अधिक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका; जानिए भर्ती के लिए योग्यता समेत पूरी जानकारी..

24 November 2021
teacehr

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों को लेकर किया बड़ा आदेश जारी

19 August 2021
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिये गए कई अहम फैसले, जाने विस्तार

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

19876
uttarakhand board exam date sheet

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

18851
government job

उत्‍तराखंड: सरकारी नौकरी में मिलेगी ये छूट, कोरोना काल के कारण फैसला

16847
air india

घाटी में गिरा एयर इंडिया विमान, हुए 2 टुकडे; दो पायलटों समेत 14 की मौत, 123 से अधिक घायल

15179
भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

14 May 2022
चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी ने किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

13 May 2022
chardham yatra 2022

चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

13 May 2022
uttarakhand cabinet decision

Uttarakhand Cabinet Decision: धामी कैबिनेट में कई मामलों पर लगी मुहर, फ्री सिलेंडर समेत जानिए महत्वपूर्ण फैसले..

12 May 2022

Recent News

भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

14 May 2022
चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी ने किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

13 May 2022
chardham yatra 2022

चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

13 May 2022
uttarakhand cabinet decision

Uttarakhand Cabinet Decision: धामी कैबिनेट में कई मामलों पर लगी मुहर, फ्री सिलेंडर समेत जानिए महत्वपूर्ण फैसले..

12 May 2022
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

bharatjan

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!