posted on : सितंबर 25, 2023 10:14 pm
देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। नागरिक पुलिस के 406 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। इससे पूर्व नागरिक पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे।
प्रमोशन पाने वाले सभी पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बधाई दी है।