देहरादून: उत्तराखंड राज्य को बने 20 साल पूरे हो गए हैं। कोरोना काल मे प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य निर्माण की वर्षगांठ धूमधाम से मना रही है। लेकिन क्या सही मायनों में भाजपा इस जश्न की हकदार है, इस पर सवाल सर्वजन स्वराज पार्टी के अध्यक्ष देवेश्वर भट्ट ने खड़ा किया है।
देवेश्वर भट्ट लगातार प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहे हैं। देवेश्वर भट्ट ने कहा कि, प्रदेश में बारी-बारी भाजपा और कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन सभी ने प्रदेश की जनता को निराश ही किया। चाहे वह बुनियादी सुविधाओं की बात हो या शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, भरष्टाचार जैसे मुद्दे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को इन पार्टियों से परेशान होकर हमेशा से ही तीसरे विकल्प की जरूरत महसूस हुई है और सर्वजन स्वराज पार्टी तीसरे विकल्प के रूप मे जनता के बीच जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता एक बार उन्हें मौका देती है तो वह लोगों को निराश नहीं करेंगे और प्रदेश को एक सही दिशा में लेकर जाएंगे।