देहरादून (Bharatjan): कोरोना महामारी के बीच जहाँ हजारों लोग उत्तराखंड में अपने गाँव वापस लौट रहे हैं, वहीं “आवा गौं जौला” गीत तेजी से वायरल हो रहा है। रिवर्स पलायन पर आधारित यह गीत वर्तमान परिस्थितियों में फिट बैठता है। इस गीत को केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लिखा है। लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने इसे आवाज़ दी है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: एसपी लोकजीत सिंह के गीत को जुबिन नौटियाल ने दी आवाज
इस गाने को चार दिनों में ही 70 हजार से अधिक बार लोग देख चुके हैं। वर्ष 1998 में ‘उत्तराँजली’ नाम से डॉ. निशंक के सात गीतों की एलबम अनिल बिष्ट और साथियों की आवाज में रिलीज किया गया था। ‘उत्तराँजली’ में शामिल इस गीत सहित 2 अन्य गीतों का वीडियो तब दूरदर्शन से रिलीज हुआ था।
ये भी पढ़ें: देवेंद्र चमोली ने किया ‘रामायण’ व ‘गीता’ का गढ़वाली अनुवाद
वर्ष 2019 में इस गीत को प्रीतम भरतवाण ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था। अब इस गीत को नन्दा कैसेट्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गीत की परिकल्पना निर्माण और निर्देशन बेचैन कण्डियाल ने किया है, संजय कुमोला ने म्यूजिक कम्पोज़ किया है। गणेश वीरान ने संगीत दिया है। साथ ही खूबसूरत पहाड़ी वादियों में इसका फिल्मंकान किया गया है।