Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
  • Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • Mock Test
  • Sample Page
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, 02 लोगों की मौत, एक लापता; फोन नहीं लगने पर खोजबीन के दौरान खाई में मिले शव

BharatJan by BharatJan
15 November 2021
in उत्तराखण्ड
0
उत्तराखंड: कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, 02 लोगों की मौत, एक लापता; फोन नहीं लगने पर खोजबीन के दौरान खाई में मिले शव
0
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिथौरागढ: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी से पिथौरागढ़ आ रही स्विफ्ट कार गुरना के निकट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिथौरागढ़ के दो चचेरे व्यापारी भाइयों की मौत पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीसरा व्यक्ति लापता लापता बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व कर्मियों सहित स्वयं जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 04 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव खाई से निकाले गए। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से 10 किमी. दूर स्थित बीसाबजेड़ गांव निवासी दो व्यापारियों को पिथौरागढ़ लौटना था। मार्ग से उनकी बातचीत परिजनों से हुई थी। ढाई घंटे के भीतर उन्हें पिथौरागढ़ पहुंच जाना था, लेकिन वे पिथौरागढ़ नहीं पहुंचे। परिजनों ने फोन लगाए दोनों के ही फोन नहीं लगे। परिजनों ने गूगल से लोकेशन पता की तो गुरना के आस-पास लोकेशन मिली। आशंकित परिजनों ने एक बजे के आस-पास इसकी सूचना प्रशासन को दी और स्वयं मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की।

दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। एसडीआरएफ, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। फोन लोकेशन के आधार पर गहरी खाई में खोजबीन शुरू हुई तो व्यापारी नीरज सौन (38) और उनके चचेरे भाई धीरज सौन (25) के शव गहरी खाई में पड़े मिले। परिजनों ने बताया कि कार में उनके साथ उनका भांजा सुरेश(27) निवासी घिंघरानी भी था। देर रात तक खोजबीन के बाद भी सुरेश का पता नहीं लगा। पांच घंटे की मशक्कत के बाद गहरी खाई में कार दिखाई दी। लापता सुरेश की तलाश की जा रही है।

कार दुर्घटना के समय को लेकर असमंजस बना रहा। मार्ग से परिजनों से उनकी बातचीत हुई थी। काफी देर तक उनके पिथौरागढ़ नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। घाट चौकी से वाहन ने जिले में कब प्रवेश किया। इसका विवरण भी नहीं मिल पाया। दुर्घटना के समय को लेकर अंदाज लगाया जा रहा है कि व्यापारी रात में हल्द्वानी से निकले और मार्ग में ही उन्होंने कुछ देर विश्राम किया और सुबह अंधेरे में ही वह पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए। अंधेरे में ही वह गुरना के आस-पास पहुंचे। जिसके चलते किसी ने वाहन को खाई में गिरते नहीं देखा।

दुर्घटना के वक्त वाहन कौन चला रहा था इसका भी पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि नीरज सौन और सुरेश नगर में अपनी दुकानें चलाते हैं जबकि होटल मैनजमेंट कर चुका धीरज किसी होटल में तैनात था। दुर्घटना के कारणों का भी अब तक पता नहीं चला है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बीसाबजेड़ और जिला मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम व्यापारियों ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

Tags: Pithoragarhuttarakhand news
Previous Post

देहरादून में कल डाइवर्ट रहेंगे यह रुट, घर से निकलने से पहले जान लें डाइवर्जन प्लान..

Next Post

उत्तराखंड: आमिर ने हर्ष नाम बताकर की नाबालिग से दोस्ती, शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड: बड़ी संख्या में जजों के तबादले, देखें पूरी सूची..

उत्तराखंड: आमिर ने हर्ष नाम बताकर की नाबालिग से दोस्ती, शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड: छात्रों को मिलेंगे 40-40 हजार रुपये, इस सप्ताह छात्र-छात्राओं के खातों में आएगा पैसा

उत्तराखंड: कर्मचारियों को नए साल पर दो-दो तोहफे, जारी हुए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: UKSSSC द्वारा आयोजित यह भर्ती परीक्षा सम्पन्न, 53 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने नहीं दिया एग्जाम

UKSSSC ने आज तीन लिखित परीक्षाएं की आयोजित, 28 रिक्तियों वाली सरकारी नौकरी के लिए केवल 72 ने दिया एग्जाम

12 June 2022
उत्तराखंड में आज इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए अंतिम तिथि, योग्यता समेत पूरी जानकारी

उत्तराखंड में 150 से अधिक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका; जानिए भर्ती के लिए योग्यता समेत पूरी जानकारी..

24 November 2021
uttarakhand board exam date sheet

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

32124
air india

घाटी में गिरा एयर इंडिया विमान, हुए 2 टुकडे; दो पायलटों समेत 14 की मौत, 123 से अधिक घायल

23876
government job

उत्‍तराखंड: सरकारी नौकरी में मिलेगी ये छूट, कोरोना काल के कारण फैसला

21502
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिये गए कई अहम फैसले, जाने विस्तार

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

20379
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की 14 बड़ी घोषणाएं, जानिए बस एक क्लिक में..

धामी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे, मुख्यमंत्री बोले – हर वादा करेंगे पूरा, नया कीर्तिमान बनायेंगे

29 June 2022
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पी.सी. महालोनिबिस के योगदान को किया गया याद

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पी.सी. महालोनिबिस के योगदान को किया गया याद

29 June 2022
चमोली: ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव के परिणाम घोषित, विजेताओं को दिया गया प्रमाण पत्र

चमोली: ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव के परिणाम घोषित, विजेताओं को दिया गया प्रमाण पत्र

29 June 2022
CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश; अधिकारियों की छुट्टी, मुआवजा में बढ़ोतरी समेत व्यवस्थाओं को लेकर ये निर्देश..

CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश; अधिकारियों की छुट्टी, मुआवजा में बढ़ोतरी समेत व्यवस्थाओं को लेकर ये निर्देश..

29 June 2022

Recent News

bharatjan

Follow Us

  • Contact Us
  • About us

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!