Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
  • Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • Mock Test
  • Sample Page
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result

Home अपराध

उत्तराखंड: बुजुर्ग की हत्या करने वाला गिरफ्तार, फेरी वाले पर था शक.. निकला ये हत्यारा.. 92 हजार और गहने बरामद

BharatJan by BharatJan
24 December 2021
in अपराध, उत्तराखण्ड
0
उत्तराखंड: बुजुर्ग की हत्या करने वाला गिरफ्तार, फेरी वाले पर था शक.. निकला ये हत्यारा.. 92 हजार और गहने बरामद
0
SHARES
1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पौड़ी: पौड़ी पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। साथ ही आरोपी से 92 हजार नगदी और अन्य ज्वेलरी भी बरामद हुई है। बता दें कि, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों को हत्या के पीछे फेरी वालों का हाथ होने की आशंका थी। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो गांव का व्यक्ति ही हत्या का आरोपी निकला।

मामले के अनुसार, 22 दिसम्बर को बसन्त सिंह रावत पुत्र मगन सिंह रावत ग्राम पोस्ट साँकरसैंण, पट्टी बाली कण्डारस्यूँ, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने फोन से चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत शर्मा को सूचना दी कि, उनके गाँव बगड़ में एक बुजुर्ग महिला सावित्री देवी उम्र- 78 वर्ष की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गयी है।

उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी, थानाध्यक्ष पैठाणी, चौकी प्रभारी पाबौ मय पुलिस बल के मौके पर पहुचकर तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पुत्र बलबीर सिंह पुत्र स्व0 फते सिंह निवासी ग्राम बगड़, चौकी पाबौ, थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली पौड़ी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माता सावित्री देवी की हत्या कर, घर से गहने व नगदी चोरी कर ली।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, यशवंत चौहान द्वारा उक्त अभियोग को गम्भीरता से लेते जांच के आदेश दिए गए। गठित टीम के अथक प्रयास से अभियोग में संलिप्त अभियुक्त नवीन रावत को पाबौ से सतपुली जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि, वह नोएडा में मजदूरी का काम करता है, जिसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। जो कि घटना से एक दिन पूर्व जंगल के रास्ते से अपने गाँव बगड़ आया। अभियुक्त उपरोक्त को पहले से पता था कि, उसकी बुजुर्ग दादी (मृतिका) घर में अकेली रहती है। जिसके चलते उसने दिन में मौका पाकर घर में लूट के इरादे से घुसा। इस दौरान बुजुर्ग महिला सावित्री देवी द्वारा उसे रोका गया। जिसके बाद उसने सामने पड़े डण्डे से सावित्री देवी के सिर पर वार कर लूट करके फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्तः

नवीन रावत पुत्र बिक्रम सिंह रावत निवासी ग्राम बगड़, चौकी पाबौ, थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 24 वर्ष)

बरामदगीः

1. रू0 92,470/- नगद
2. 03 हार पीली धातु के
3. नाक की लोंग पीली धातु की
4. 01 अंगूठी पीली धातु की
5. 01 बुलाक पीली धातु की
6. 03 कड़े बच्चो के सफेद धातु के
7. 02 सफेद धातु के पायल
कीमत लगभग रू0 2,50,000/-
कुल धनराशी रू0 3,42,470/-

पुलिस टीमः
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई
2. प्रभारी एसओजी मोहमद अकरम
3. थानाध्यक्ष प्रताप सिंह
4. उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा
5. उपनिरीक्षक सूरत शर्मा
6. महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह
7. आरक्षी हरीश सीआईयू
8. आरक्षी उमराव सिंह फोरेन्सिक श्रीनगर
9. आरक्षी प्रतीक चौकी पाबौ
10. आरक्षी रितेशचौकी पाटीसैण
11. आरक्षी दिनेश चौकी पाटीसैण
12. आरक्षी रविन्द्र भट्ट चौकी पाबौ
13. आरक्षी सहसपाल थाना पौड़ी
14. आरक्षी राजेन्द्र गोस्वामी थाना पौड़ी
15. महिला आरक्षी पूजा थाना पौड़ी
16. चालक रोहिताश थाना पौड़ी
17. आरक्षी मनोज थाना पैठाणी
18. आरक्षी हेमन्त थाना पौड़ी
19. आरक्षी संजय जोशी
20. आरक्षी भारत

Previous Post

उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज; बेरोजगार व कर्मचारियों की इन मुद्दों को लेकर टिकी नजरें

Next Post

LIVE VIDEO: देहरादून में निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस, देखिए लाइव प्रसारण..

BharatJan

BharatJan

Next Post
LIVE VIDEO: देहरादून में निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस, देखिए लाइव प्रसारण..

LIVE VIDEO: देहरादून में निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस, देखिए लाइव प्रसारण..

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड: छात्रों को मिलेंगे 40-40 हजार रुपये, इस सप्ताह छात्र-छात्राओं के खातों में आएगा पैसा

उत्तराखंड: कर्मचारियों को नए साल पर दो-दो तोहफे, जारी हुए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: UKSSSC द्वारा आयोजित यह भर्ती परीक्षा सम्पन्न, 53 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने नहीं दिया एग्जाम

UKSSSC ने आज तीन लिखित परीक्षाएं की आयोजित, 28 रिक्तियों वाली सरकारी नौकरी के लिए केवल 72 ने दिया एग्जाम

12 June 2022
उत्तराखंड में आज इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए अंतिम तिथि, योग्यता समेत पूरी जानकारी

उत्तराखंड में 150 से अधिक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका; जानिए भर्ती के लिए योग्यता समेत पूरी जानकारी..

24 November 2021
uttarakhand board exam date sheet

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

32127
air india

घाटी में गिरा एयर इंडिया विमान, हुए 2 टुकडे; दो पायलटों समेत 14 की मौत, 123 से अधिक घायल

23876
government job

उत्‍तराखंड: सरकारी नौकरी में मिलेगी ये छूट, कोरोना काल के कारण फैसला

21502
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिये गए कई अहम फैसले, जाने विस्तार

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

20379
उत्तराखंड पुलिस विभाग में बंपर प्रमोशन, कई सब-इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, देखें सूची..

उत्तराखंड पुलिस के 18 अधिकारियों के प्रमोशन आदेश जारी, देखिए पूरी सूची..

29 June 2022
उत्तराखंड: वाहन पर मालवा गिरने से 10 लोग घायल, महिला की मौत; गाड़ी काटकर निकाला शव

उत्तराखंड: वाहन पर मालवा गिरने से 10 लोग घायल, महिला की मौत; गाड़ी काटकर निकाला शव

29 June 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की 14 बड़ी घोषणाएं, जानिए बस एक क्लिक में..

धामी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे, मुख्यमंत्री बोले – हर वादा करेंगे पूरा, नया कीर्तिमान बनायेंगे

29 June 2022
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पी.सी. महालोनिबिस के योगदान को किया गया याद

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पी.सी. महालोनिबिस के योगदान को किया गया याद

29 June 2022

Recent News

bharatjan

Follow Us

  • Contact Us
  • About us

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!