देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने देहरादून में मौजूद मंडलायुक्त गढ़वाल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। ममंगलवार सुबह 10:30 बजे सीएम त्रिवेंद्र रावत मंडलायुक्त कार्यालय पहुँचे। सीएम त्रिवेंद्र ने यहां करीब 1 घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई महत्वपूर्ण फाइलों का निरीक्षण भी किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान क्या कमियां निकल कर आई, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त कार्यालय में किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई।