मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को एक नई मजबूती प्राप्त होगी।
इससे पहले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज ही भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जहां एक ओर महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी, वहीं उनको विधिवत संगठन का कार्यभार भी सौंपा। इस मौके बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Recent Comments