Advertisement Advertisement Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

VIDEO: उत्तराखंड विधानसभा की दीवार पर नंदादेवी राजजात यात्रा की झलक, बनेगा सेल्फी प्वाइंट

BharatJan by BharatJan
29 June 2020
NANDADEVI VIDHANSABHA UTTARAKHAND
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2020/06/VID-20200629-WA0275.mp4

देहरादून: उत्तराखंड विधान सभा परिसर की दीवारों पर अब नंदा देवी राजजात यात्रा की झलकियां देखने को मिलेगी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने एवं विरासत को संजोने के उद्देश्य से विधान सभा परिसर की बाहरी दीवार पर नंदा देवी राजजात यात्रा को भित्ति चित्र (म्यूरल) के रूप में प्रदर्शित किया गया है। जिसका आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल और कार्यक्रम में उपस्थित विधायकों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर लोकार्पण किया गया। यह अनूठा प्रयास विस अध्यक्ष की पहल पर किया गया है।

इस अवसर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड की खूबसूरती यहां की लोक संस्कृति में है, समृद्ध व गौरवशाली संस्कृति का संरक्षण करने की ज़िम्मेवारी हम सबकी है। अग्रवाल ने कहा कि हमारी विधानसभा उत्तराखंडी विधानसभा दिखे, इसके लिए वह लगातार प्रयास भी करते रहते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने भित्ति चित्र लगे स्थान पर एक सेल्फी प्वाइंट बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोग यहाँ पर अपनी फ़ोटो खींचकर कर संस्कृति के साथ जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें  उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में ऋषभ पंत को सीएम धामी ने किया सम्मानित, कहा - सभी को मिलेगी प्रेरणा

परिसर की चार दिवारी पर गढ़वाल एवं कुमाऊं की संस्कृति को जोड़े हुए नंदा राजजात यात्रा को 10 भित्ती चित्र के माध्यम से दिखाने का अनूठा प्रयास किया गया है। यात्रा के सभी पड़ावों को भित्ति चित्र के रूप में उकेरा गया है। ये भित्ति चित्र इतने आकर्षक व सजीव हैं कि बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, एशिया की सबसे लंबी पैदल यात्रा और गढ़वाल-कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत श्रीनंदा राजजात अपने में कई रहस्य और रोमांच को संजोए है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने अपनी लोक संस्कृति को शालीनता के साथ सहेजे हुआ है। यहाँ के लोक वाद्य, लोक गीत, लोक गायन शैली, लोक नृत्य, चित्र अथवा शिल्प उत्तराखंड को एक अलग पहचान देते हैं। हमें अपनी संस्कृति, मूल्यों और परम्पराओं को कभी नहीं भूलना चाहिए।

यह भी पढ़ें  मुख्यमंत्री धामी को रक्षाबन्धन की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बांधी राखी, सीएम बोले - प्रदेश के विकास में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका

विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि, बाहर से आने वाले आगंतुकों एवं सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को यह भित्ति चित्र आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही हमारी लोक संस्कृति की जानकारी भी इसके माध्यम से आमजन एवं हमारी भावी पीढ़ी को प्राप्त होगी।

ज्ञात हो कि, राजजात यात्रा मां नंदा देवी को उनके ससुराल भेजने की यात्रा है। मान्यता है कि एक बार नंदा अपने मायके आई थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से वह 12 वर्ष तक ससुराल नहीं जा सकीं। बाद में उन्हें आदर-सत्कार के साथ ससुराल भेजा गया। चमोली के नौटी से यात्रा उच्च हिमालयी क्षेत्र होमकुंड पहुंचती है। 20 दिन में राजजात 280 किमी की यात्रा कई निर्जन पड़ावों से होकर गुजरती है। हर 12वर्ष में आयोजित होने वाली इस यात्रा को हिमालयी महाकुंभ के नाम से भी जानते हैं।

यह भी पढ़ें  उत्तराखंड में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार, गुजरात से ट्रांजिट रिमांड पर दून लाई पुल‍िस, किया ये खुलासा..

राजजात गढ़वाल-कुमाऊं के सांस्कृतिक मिलन का भी प्रतीक है। जगह-जगह से डोलियां आकर इस यात्रा में शामिल होती हैं। 7वीं शताब्दी में गढ़वाल के राजा शालिपाल ने राजधानी चांदपुर गढ़ी से देवी श्रीनंदा को 12वें वर्ष में मायके से कैलास भेजने की परंपरा शुरू की। चौसिंगा खाडू (चार सींग वाला भेड़) श्रीनंदा राजजात की अगुवाई करता है। मनौती के बाद पैदा हुए चौसिंगा खाडू को ही यात्रा में शामिल किया जाता है।होमकुंड में इस खाडू को पोटली के साथ हिमालय के लिए विदा किया जाता है।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक हरबंस कपूर, पूर्व मंत्री एवं विधायक खजान दास, विधायक गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक देशराज कर्णवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर जी, विधानसभा के सचिव जगदीश चंद, उप सचिव मुकेश सिंघल आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत चौहान ने किया।

Tags: NANDADEVI VIDHANSABHA UTTARAKHAND
ShareTweetSend
Previous Post

एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर समेत चार कोरोना पॉजिटिव

Next Post

उत्तराखंड के विधायक ने नाम में जोड़ा ‘चमार साहेब’, बताई ये वजह..

BharatJan

BharatJan

Next Post
deshraj karnwal chamar sahab

उत्तराखंड के विधायक ने नाम में जोड़ा 'चमार साहेब', बताई ये वजह..

Discussion about this post

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उत्तराखंड: एसएसपी ने किया 29 दरोगा और इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर; बदले चौकी प्रभारी, थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक, देखिए पूरी सूची..
  • अभी-अभी: देहरादून में यात्रियों से भरी बस और कार में भीषण टक्कर, मची चीख – पुकार
  • उत्तराखण्ड ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में ऋषभ पंत को सीएम धामी ने किया सम्मानित, कहा – सभी को मिलेगी प्रेरणा
  • UKSSSC भर्ती में 5 दिन पहले सभी सैट हुए लीक, 50 नकलची हुए चयनित; 83 लाख रुपए बरामद, कई अवैध धनराशि और संपति की मिली जानकारी
  • UKSSSC भर्ती धांधली में अब सचिवालय में तैनात अपर निजी सचिव गिरफ्तार, बेरोजगारों से इतना बड़ा खिलवाड़..

Recent Comments

  • Casibom on मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कोरोना पॉजिटिव, हुए होम आइसोलेट
  • polyphony app on ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले
  • istanbul evde korona testi on ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले
  • Casibom güncel giriş on उत्तराखंड: सभी चालक, परिचालकों को मिलेंगे इतने हजार रूपये, यहाँ करें पंजीकरण..
  • polyphony practice piano on पाकिस्तान में बड़ा हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, करीब 100 लोग थे सवार

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राज्य
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Contact Us
  • About us

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!