मसूरी: लॉकडाउन के चलते जहां मसूरी का पर्यटन कारोबार ठप हुआ है तो वहीं नगर पालिका की आय को भी बड़ा झटका लगा है। यहां पर्यटक ना आने से मसूरी नगर पालिका के आय के श्रोत बंद हो गए हैं। जिससे पर्यटन सीजन में करोड़ों के आय के नुकसान का अनुमान है।
बता दें कि नगर पालिका के मुख्य आय के श्रोत इको टेस्क, रोपवे ट्रोली, मसूरी झील व माल रोड बेरियर आदि हैं। लेकिन लॉकडाउन में आवाजाही पर प्रतिबन्ध के चलते पालिका को बड़ा झटका लगा है।
ऐसे में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता में सरकार से राहत पैकेज की मांग की है। जिससे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि, मसूरी मात्र पर्यटकों पर निर्भर है। लॉक डाउन होने से यहां पर्यटकों का आना पूर्ण रूप से बंद हो गया है। जिससे नगर पालिका को करीब 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं पालिकाध्यक्ष ने सरकार से मसूरी के लिए एक विशेष पैकज देने की मांग की। जिससे मसूरी पालिका को कुछ राहत मिल सके और जो विकास के कार्य मसूरी पालिका द्वारा किये जा रहे है, उन्हें आगे बढाया जा सके।