• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

सीएम धामी ने अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति संग की बैठक, इन बिंदुओं पर चर्चा..

BharatJan by BharatJan
5 November 2022
सीएम धामी ने अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति संग की बैठक, इन बिंदुओं पर चर्चा..
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी संगठनों की मांगों के समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश
  • समस्याओं के निस्तारण के लिये विभिन्न समितियां बनाने के निर्देश
  • सीएम ने उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के साथ की बैठक

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के सदस्यों ने भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के समक्ष समन्वय समिति द्वारा प्रस्तुत मांगों पर बिन्दुवार चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संगठनों की विभिन्न मांगों पर समितियों का गठन कर समयबद्ध तरीके से कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि इन समितियों में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल किये जाएं।

राज्य के विकास की यात्रा में सभी की सहभागिता जरूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कर्मचारी संगठनों की विभिन्न समस्याओं का सकारात्मक ढ़ंग से समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान आपसी बातचीत से ही संभव है। हमें आन्दोलन या हड़ताल की सोच को बदलकर आपसी सहमति से ही समस्याओं का समाधान पर ध्यान देना चाहिए, यह राज्य हम सबका है। राज्य के विकास की हमारी किसी एक ही नही बल्कि सामुहिक यात्रा है।

RelatedPosts

लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

7 June 2023
फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार

फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार

6 June 2023

कर्मचारी हित में लिए गये अनेक निर्णय

कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक निर्णय लिये गये हैं। भविष्य में भी उनकी जायज मांगों का उचित समाधान निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास समास्याओं का सरलीकरण के साथ समाधान करने का है, हम सब मिलकर चलेंगे तो समस्याओं का समाधान उचित ढ़ंग से हो सकेगा।

राज्य की आय के संसाधनों में वृद्धि के प्रयास किये जा रहे

मुख्यमंत्री ने सभी का आह्वान किया कि हम सबकों राज्य हित के बारे में भी सोचना होगा, अभी वेतन एवं पेंशन की मद में होने वाला व्यय हमारी आय से अधिक ही है। जबकि जीएसटी से मिलने वाली छूट समाप्त होने से लगभग 5 हजार करोड़ का नुकसान राज्य को उठाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में हमारा प्रदेश बेहतर ढ़ंग से चले हम और अधिक नौकरी देने वाले बने इसके लिये हमारा प्रयास आय के संसाधनों में वृद्धि का है, राज्य में निवेश के संसाधन बढ़ाने का है। पर्यटन हमारी आर्थिकी का आधार है इस दिशा में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

प्रधानमन्त्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को बनाएंगे हर क्षेत्र में आदर्श राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्य के प्रति विशेष लगाव होने के कारण प्रदेश में सड़क, रेल, स्वास्थ्य रोप वे आदि की योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इस दशक में हमें राज्य को विकास की नई उचाईयों पर ले जाना है, राज्य के आय के संसाधनों में वृद्धि के लिये अधिकारी कर्मचारी संगठनों के भी सुझाव लिये जायेंगे। हमें राज्य हित में आय के संसाधनों को बढ़ाने की सोच पैदा करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थान्तरण के सम्बन्ध में प्रभावी नीति तैयार की जायेगी इसके लिये अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं के साथ कार्मिक संगठनों से भी सुझाव लिये जायेंगे। हमारी नीति ऐसी बने ताकि कार्मिकों को स्थान्तरण के लिये सिफारिश न करनी पड़े।

उन्होंने कहा कि कार्मिकों की पदोन्नति समय पर हो विभाग में रिक्त पदों को समयबद्धता के साथ भरा जाय इसके लिये निर्देश जारी किये गये हैं साथ ही विभागाध्यक्षों को भी कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री से भेंट के बाद कर्मचारी समन्वय समिति के सदस्य अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति आश्वस्त नजर आये तथा सभी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आर.राजेश कुमार, अपर सचिव अरूणेन्द्र सिंह चौहान, श्री गंगा राम तथा समन्वय समिति के सदस्यों में श्री प्रताप सिंह पंवार, अरूण पाण्डे, एम एम चौहान, शक्ति प्रसाद भट्ट, पूर्णानन्द नौटियाल, विक्रम सिंह नेगी, नाजिम सिद्धीकी, दिनेश गुंसाई आदि उपस्थित थे।

Previous Post

नौकरियों को लेकर सीएम धामी ने ली बैठक, रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर दिए बड़े आदेश

Next Post

Sex Racket News: उत्तराखंड में सेक्स रैकट का भंडाफोड़, 3 युवतियों को छुड़ाया; 2 दलाल और 3 ग्राहक गिरफ्तार

BharatJan

BharatJan

Next Post
Sex Racket News: उत्तराखंड में सेक्स रैकट का भंडाफोड़, 3 युवतियों को छुड़ाया; 2 दलाल और 3 ग्राहक गिरफ्तार

Sex Racket News: उत्तराखंड में सेक्स रैकट का भंडाफोड़, 3 युवतियों को छुड़ाया; 2 दलाल और 3 ग्राहक गिरफ्तार

No Result
View All Result

Recent Posts

  • लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत
  • फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन, पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन
  • SGRR पब्लिक स्कूल के बच्चों ने IMA POP में लिया भाग, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर निष्ठा लगन और समर्पण के साथ देश सेवा का किया वादा
  • मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, बोले – स्वैच्छिक चकबंदी के लिए दो गाँवों से करें शुरुआत

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News