देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी (Uttarakhand BJP) के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता भट्ट बदरीनाथ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। भट्ट ने मदन कौशिक का स्थान लिया है। वहीं जल्द कैबिनेट विस्तार की भी अटकलें लगाई जा रही हैं, माना जा रहा है कि, मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट आरएसएस में मजबूत पकड़ रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया है। पिछले कई समय से उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। इस बीच शनिवार को आखिरकार भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया।
वहीं महेंद्र भट्ट को नियुक्त करने के साथ ही भाजपा उत्तराखंड में पारंपरिक जातिय और क्षेत्रीय समीकरण को भी साधने में सफल हुई है। गौर हो कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजपूत हैं और कुमाऊं से आते हैं। ऐसे में भाजपा ने अध्यक्ष के तौर पर एक ब्राह्मण और गढ़वाल के चेहरे को लाकर संतुलन साधा है।
Recent Comments