Advertisement Advertisement Advertisement
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

LIVE VIDEO: देहरादून में निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस, देखिए लाइव प्रसारण..

BharatJan by BharatJan
24 December 2021
in उत्तराखण्ड
0
LIVE VIDEO: देहरादून में निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस, देखिए लाइव प्रसारण..
0
SHARES
360
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड में सामान्य विधान सभा निर्वाचन 2022 सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा के उपरांत एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस देहरादून स्थित होटल एलपी विलास नंदा की चौकी, ग्राउंड फ़्लोर हाल में की जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बता दें कि, चुनाव की तैयारियों को परखने मुख्य चुनाव आयुक्त दो दिवसीय देहरादून के दौरे पर आए हैं।

देखिए लाइव प्रसारण:

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, अनूप चन्द्र पांडेय शामिल हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, 6 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। नए वोटरों को प्रोत्साहित करना और दिव्यांग वोटरों के अलावा 80 साल से अधिक के उम्रदराज वोटरों को सहूलियत दी जाएगी। महिलाओं का पंजीकरण, विकलांग औरतों का पंजीकरण और ट्रांसजेंडर का अधिक से अधिक पंजीकरण हो।

उन्होंने कहा कि, कुछ राजनीतिक दलों ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष हों। सरकारी महकमे की उचित सुविधाएं मिलें। कुछ लोगों ने कहा कोविड के चलते दूर-दराज में पोलिंग का समय बढ़ाया जाए। शराब की वजह से जो चुनावी माहौल बिगड़ता है उसे पूर्ण तरह से प्रतिबंध किया जाए। चुनाव पर होने वाले खर्च को सीमित किया जाए। सांप्रदायिक भड़काऊ भाषणों पर रोक लगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड में 83.4 लाख कुल वोटर्स हैं। इस बार राज्य में 1.9 लाख नए वोटर्स आये हैं। इस बार 66 हजार 648 दिव्यांगजन वोटर हैं। 1 लाख 43,543 वोटर 80 साल से ऊपर की उम्र के हैं। 93 हजार नौकरी पेशा वोटर बाहर हैं।

5 पोलिंग बूथ दिव्यांग जनों के लिए अलग से होंगे। 80 वर्ष से ऊपर वाले बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलट मिलेंगे। अगर वह पोलिंग बूथ पर नहीं आ पाते हैं, तो उनके घर जाकर उनसे वोट लिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की टीमें घर-घर जाएंगी। दिव्यांग जनों के लिए हर पोलिंग बूथ में व्हीलचेयर की व्यवस्था होगी। दिव्यांग जनों की मदद के लिए 66,700 वॉलिंटियर होंगे।

कोविड की वजह से जो पहले एक पोलिंग बूथ पर 1500 लोक वोटिंग करते थे, उसे घटाया गया है। अब एक पोलिंग बूथ पर 1200 लोग ही वोट देंगे। इस कारण उत्तराखंड में 623 पोलिंग बूथ बढ़े। इस बार उत्तराखंड में कुल 11,447 मतदान केंद्र होंगे। सभी पोलिंग बूथ पर मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। 100 पोलिंग बूथ महिलाओं के लिए अलग से होंगे। इन बूथों पर सभी कर्मी महिलाएं होंगी।

फौजी लोगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमीटर बैलेट तैयार वोटिंग के लिए तैयार किए जा रहे हैं। सभी पोलिंग बूथ कोविड से सुरक्षित रहेंगे। मतदान के लिए 1 घंटे का समय बढ़ाया गया है।

चुनाव के दौरान शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। शराब पर रोक लगाने के लिए आबकारी पुलिस और जांच एजेंसियां कड़ाई से काम करेंगे।

चुनाव के दौरान सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बॉर्डर वाले क्षेत्र सीसीटीवी से लाइव निगरानी में होंगे।

सभी सिटीजन हमारे मतदान में सहयोग दें। अगर कोई भी गलत चीज हो रही है तो चुनाव आयोग को ऐप में सूचित करें। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, विवादित सांप्रदायिक भाषण की रिकॉर्डिंग कर कोई भी आम आदमी वीडियो, फोटो चुनाव आयोग को शिकायत के लिए भेज सकता है। ऐसे लोगों कानाम गोपनीय रख कर जांच उपरांत आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी चुनाव क्षेत्र में शराब व कपड़े बांटने और जबरदस्ती चुनाव का प्रचार घरों, दीवारों में करने की लोग शिकायत कर सकते हैं।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले चुनाव में अगर खड़े होंगे तो, उनको को बताना होगा कि मेरे खिलाफ इतने सारे केस हैं। अन्य राजनीतिक दल को भी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी देनी होगी। आपराधिक छवि वाले, रिकॉर्ड वाले चुनाव में क्यों खड़े किये गये इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को दे सकते हैं।

चुनाव के दौरान किसी भी तरह के आचार संहिता उल्लंघन के लिए संबंधित एसडीएम मॉनिटरिंग कर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार बनाए गए हैं।

चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होंगे। बिना प्रलोभन के साफ-सुथरी व्यवस्था में चुनाव होंगे। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील है।

ओमिक्रोम के बढ़ते मामलों के बीच विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Previous Post

उत्तराखंड: बुजुर्ग की हत्या करने वाला गिरफ्तार, फेरी वाले पर था शक.. निकला ये हत्यारा.. 92 हजार और गहने बरामद

Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसी नेता से हुई मारपीट; क्या है पूरा मामला देखिए वीडियो..

BharatJan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड: छात्रों को मिलेंगे 40-40 हजार रुपये, इस सप्ताह छात्र-छात्राओं के खातों में आएगा पैसा

उत्तराखंड: कर्मचारियों को नए साल पर दो-दो तोहफे, जारी हुए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड में आज इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए अंतिम तिथि, योग्यता समेत पूरी जानकारी

उत्तराखंड में 150 से अधिक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका; जानिए भर्ती के लिए योग्यता समेत पूरी जानकारी..

24 November 2021
teacehr

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों को लेकर किया बड़ा आदेश जारी

19 August 2021
uttarakhand board exam date sheet

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

21668
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिये गए कई अहम फैसले, जाने विस्तार

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

20031
government job

उत्‍तराखंड: सरकारी नौकरी में मिलेगी ये छूट, कोरोना काल के कारण फैसला

17921
air india

घाटी में गिरा एयर इंडिया विमान, हुए 2 टुकडे; दो पायलटों समेत 14 की मौत, 123 से अधिक घायल

17095
Rajya Sabha Elections

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी, जानिए दावेदार..

23 May 2022
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शासन में किया बड़ा फेरबदल, दो दर्जन से अधिक आईएएस-पीसीएस के दायित्वों में फेरबदल

उत्तराखंड: PWD के नए HOD की नियुक्ति के आदेश जारी, ये होंगे विभागाध्यक्ष..

23 May 2022
AAP छोड़ने के बाद इस पार्टी में शामिल होने जा रहे कर्नल अजय कोठियाल! इस्तीफे के बाद दिए थे ये संकेत..

AAP छोड़ने के बाद इस पार्टी में शामिल होने जा रहे कर्नल अजय कोठियाल! इस्तीफे के बाद दिए थे ये संकेत..

23 May 2022
उत्तराखंड: रात को कार खाई में गिरी.. सुबह हुआ रेस्क्यू; एएसआई समेत दो जवानों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड: रात को कार खाई में गिरी.. सुबह हुआ रेस्क्यू; एएसआई समेत दो जवानों की दर्दनाक मौत

23 May 2022

Recent News

bharatjan

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!