देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के रोकथाम के लिए कोविड कर्फ्यू को एक और हफ्ते के लिए बढा दिया गया है। नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद ये पहली एसओपी है। बताया जा रहा है कि, इसके बाद कोविड कर्फ्यू को नहीं बढ़ाया जाएगा, लेकिन कोरोना के अन्य नियमों का पालन सख्ती से लागू किया जएगा।
नई एसओपी के अनुसार जानिए रियायत और पाबंदियां:
• प्रदेश में कोविड कर्फ्यू कल 6 जुलाई 2021 की प्रात: 6 बजे से 13 जुलाई, 2021 सुबह 6 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।
• कोविड कर्फ्यू अवधि में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेगा।
• पूर्ववत शादी और शवयात्रा में 50 लोग सम्मलित हो सकेंगे। शादी में 72 घण्टे पहले तक की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी है।
• समस्त स्कूल अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे, जबकि आनलाइन कक्षायें चलती रहेंगी।
• राज्य के समस्त कोचिंग संस्थान 18 से अधिक आयु वर्ग के युवाओं को कोचिंग प्रदान कर सकते हैं। यह सभी संस्थान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोले जायेंगे।
• समस्त सामाजिक, राजनैतिक, खेल, गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगी।
• बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों को 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।
• बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वालों को पूर्व पंजीकरण स्मार्ट सिटी पोर्टल में करवाना होगा।
• बाहरी राज्यों से अपने गांव आने वालों को कोविड नियमों के तहत संबंधित ग्राम प्रधान की निगरानी में 07 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा।
• राजस्व मामलों में अधिकतम 20 मामलों की सुनवाई होगी।
• बाजार सुबह 8 से सांय 7 बजे तक खुली रहेगी। साप्ताहिक बंदी रविवार को रहेगी।
• राज्य के सभी जिम कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।
• सभी शॉपिंग मॉल भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जायेंगे, जिन्हें कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करना होगा।
• सभी सब्जी, दूध, मिठाई व फूलों की दुकानें सप्ताह में 07 दिन खुलेंगी। यह सुबह 8 से सांय 07 बजे तक खुलेंगी।
• होटल, रेस्टारेंट, ढाबे 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जायेंगे। यह रात 10 से सुबह 6 बजे तक शहरी क्षेत्रों में बंद रहेंगे।
• होटल के कान्फ्रेंस हॉलों का उपयोग 50 प्रतिशत क्षमता के साथ किया जा सकेगा।
• अभी भी आम जनता फल, सब्जी की खरीद के लिए सीधे मंडी में नही जायेगी।
• उत्तराखंड के समस्त मैदानी भू—भागों से पहाड़ आने वालों को अपनी नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी।