देहरादून: आज देव भूमि समिति के द्वारा कर्मोदय के सहयोग से उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में जरूरतमंद लोगों को हजारों राशन किट वितरित की गई। ‘कोई भूखा नहीं सोए’ की पहल पर गांवों में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित की गई। यह राशन उन लोगों को वितरण की गई जो सरकारी राशन से वंचित रह जाते हैं।
कर्मोदय के द्वारा चमोली के माणा क्षेत्र में लिए 500 राशन किट भेजी गई, जिसे जल्दी ही वहां के क्षेत्रों में बांटा जाएगा। कर्मोदय एक अमेरिकन संगठन है, जिसका मुख्यालय अमेरिका में स्थित है। कर्मोदय के द्वारा लॉकडाउन में लाखों राशन किट और स्वास्थ्य सामग्री संपूर्ण भारत में वितरण की गई।
कर्मोदय के सीईओ और अध्यक्ष श्रीधर का कहना है कि, हमारी संस्था कर्मोदय का उद्देश्य भारत को शिक्षा और स्वास्थ्य में सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि, कर्मोदय हर मुश्किल घड़ी में भारत का सहयोग करती रहेगी।