पिथौरागढ़: उत्तराखंड और खेल जगत के लिए दुखद खबर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कांस्य पदक हासिल करने वाले बॉक्सर कैप्टन धरम चंद (BOXER DHARAM CHAND) का निधन हो गया है। वह मूलरूप से पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर स्थित बर्तियाकोट के रहने वाले थे। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन धरम चंद के निधन से खेल प्रेमियों में शोक की लहर है। कैप्टन धरम चंद वर्तमान में अपने परिवार के साथ नेड़ा में रहते थे और नैनीसैनी में युवाओं को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे थे।
कैप्टन धरम चंद (BOXER DHARAM CHAND) का जन्म 19 जून 1954 को हुआ था। 17 मार्च 1972 में वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजीमेंट में भर्ती हुए और एक फरवरी 1997 तक उन्होंने सेना में अपनी सेवाएं दीं। वह सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेना में रहते हुए उन्होंने सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 1979 में संगरूर पंजाब, 1980 में अहमदाबाद, 1982 में नई दिल्ली और 1981 ऑल इंडिया वाईएमसीए नई दिल्ली में स्वर्ण पदक जीता।
1982 नई दिल्ली में नवें एशियन गेम्स और 1982 सियोल में दसवीं एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया लेकिन पदक से चूक गए। 1982 में उन्होंने बैंकाक में आठवीं किंग्स कप बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपना सपना पूरा किया।
коли закінчиться війна в україні 2022 екстрасенси коли закінчиться війна в україні 2022 скільки триватиме війна в україні 2022
12 лет рабства
Your site really nice. Thank you!