देहरादून: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद संभालने के साथ ही नौकरशाही में भी बड़े बदलाव के संकेत हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह संधू को केंद्र से रिलीव कर दिया गया है। उनके रिलीव होने से उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। अब मुख्य सचिव पद से आईएएस ओम प्रकाश की छुट्टी तय मानी जा रही है। वहीं ओम प्रकाश की जगह मुख्य सचिव का पद सुखबीर सिंह संधू को दिया जा सकता है।
बता दें कि उत्तराखंड शासन द्वारा चिट्ठी लिख कर आईएएस सुखबीर संधू को रिलीव करने की मांग की थी। जिससे शासन में हलचल बढ़ गयी है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि, केंद्र में NHAI चेयरमेन सुखबीर सिंह संधू प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनने जा रहे हैं। एसएस संधू 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। संधू उत्तराखंड कैडर के आईएएस हैं।
वहीं अब प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव ओम प्रकाश को बदलने का आदेश किसी भी वक्त होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री धामी के आग्रह पर केंद्र ने एसएस संधू को उत्तराखंड के लिए रिलीव किया है।
Discussion about this post