posted on : अक्टूबर 8, 2021 11:14 am
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही बताया जा रहा है। भूकंप आने पर लोग घरों से बाहर निकल आये। हालांकि, फिलहाल इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं है।