मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने आवास में उत्तराखण्ड वन विकास निगम साॅफ्टवेयर के ई-आक्शन पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस की दिशा में वन विकास निगम का यह एक अच्छा प्रयास है। वन उपजों एवं प्रकाष्ठ के लिए ई-आक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के कार्यों में तेजी आयेगी। कहा कि ई-आक्शन की प्रक्रिया से अनावश्यक परेशानियों से भी बचा जा सकेगा और वन विकास निगम के राजस्व में वृद्धि होगी।