Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

UKSSSC भर्ती कांड में पूर्व सीएम के सलाहकार की गिरफ्तारी के बाद धामी का बड़ा बयान, केदार बाबा की ली सौगंध

BharatJan by BharatJan
8 October 2022
UKSSSC भर्ती कांड में पूर्व सीएम के सलाहकार की गिरफ्तारी के बाद धामी का बड़ा बयान, केदार बाबा की ली सौगंध

UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड में भर्ती धांधली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मैंने बाबा केदार की सौगंध ली है कि, नकल माफिया और भर्ती घोटाले करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। अंतिम आरोपित के पकड़े जाने तक हमारी कार्रवाई जारी रहेगी।

जनपद प्रवास कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन 2014-15 में हुआ और तब से लेकर अभी तक तमाम भर्तियों में घोटाले के मामले सामने आए हैं। लेकिन इन मामलों पर जांच नहीं होती थी।

सीएम धामी ने कहा कि, भर्तियों में तमाम घोटाले नासूर बन रहा थे, इससे हमारा उत्तराखंड बर्बाद हो रहा था। होनहार छात्र अपनी शिक्षा के बल पर आगे बढ़ना चाहता है। इन होनहार छात्रों का रास्ता रोकने का कार्य नकल माफिया ने किया है। इसलिए हमने नकल माफिया और भर्ती घोटाले करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। भर्ती घोटाले में अब तक करीब 45 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जब तक अंतिम आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक यह चलता रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, भर्ती घोटालों की जांच के साथ ही अन्य भर्तियां भी तय सीमा में करवाई जा रही हैं, जिससे हमारे युवाओं का रोजगार प्रभावित ना हो। इसी के तहत हमने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा की जाने वाली 7,000 भर्तियों को मंत्री मंडल में फैसला कर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) को ट्रांसफर किया। जिनका लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, इस मामले में दोषियों पर इतनी सख्त कार्यवाही की जाएगी कि, आगे भविष्य में कोई भी इस तरह के कृत्य सोचने से भी डरे। उन्होंने कहा कि योग्य और क्षमता वाले मेहनती युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा।

गौरतलब है कि, UKSSSC द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा धांधली की जांच मामले में आज पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सलाहकार और UKSSSC के तत्कालीन अध्यक्ष आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल और पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भर्ती परीक्षा प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

Tags: UKSSSC PAPER LEAK
Previous Post

उत्‍तराखंड में 01 घंटे में दो बार भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में बारिश के बीच ही बाहर भागे लोग

Next Post

Uttarakhand : अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, पानी के बहाव में कार की छत पर बैठा रहा चालक; SDRF ऐसे किया रेस्क्यू

BharatJan

BharatJan

Next Post
Uttarakhand : अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, पानी के बहाव में कार की छत पर बैठा रहा चालक; SDRF ऐसे किया रेस्क्यू

Uttarakhand : अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, पानी के बहाव में कार की छत पर बैठा रहा चालक; SDRF ऐसे किया रेस्क्यू

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • एसजीआरआर प्रबन्धन ने क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया मान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • गौ यात्रा: ‘श्रीराम गौ सेवा समिति’ की ऐतिहासिक गौ यात्रा का शुभारंभ, बारिश में गौ रक्षा के लिए निकले सेवक
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड कैबिनेट में आबकारी नीति पर मुहर, सस्ती हुई शराब; वाहन फिटनेस, नक्शे पास की प्रक्रिया समेत पढ़ें सभी फैसले
  • “श्री राम गौधाम सेवा समिति” द्वारा निकाली जायेगी ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’, लोगों को देंगे यह संदेश..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News