• होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result
Advertisement

Bagwal Mela Devidhura: राजकीय मेला बग्वाल में पाषाण युद्ध के साक्षी बने CM धामी

BharatJan by BharatJan
12 August 2022
Devidhura Bagwal Mela
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के देवीधुरा (Devidhura) स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले (Bagwal Mela) में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही मंदिर में विधि विधान से पूजा कर राज्य की खुशहाली की कामना की एवं मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच खेले जाने वाले प्रसिद्ध पाषाण युद्ध (Stone War) के साक्षी बने। इस अवसर पर उन्होंने देवीधुरा में पुलिस चौकी के निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की।

Bagwal Mela Devidhura की देश-विदेश में ख्याति: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की संस्कृति और संस्कार के इस उत्तराखंड प्रदेश के चम्पावत, देवीधुरा में स्थित मां वाराही धाम (Maa Varahi Dham Devidhura) को शीश झुकाकर कोटिश प्रणाम करता हूं। इस क्षेत्र में अवस्थित भीम शिला, आदि शक्ति गुफा, एवं समस्त देवी – देवताओं के आशीर्वाद से 2021 को बग्वाल मेले (Bagwal Mela) को राजकीय मेला घोषित किया गया था। कोरोना काल में दो साल से प्रतीकात्मक बग्वाल आयोजित की जा रही थी। उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर बग्वाल (Bagwal Mela) युक्त इस मेले से देवीधुरा चम्पावत की प्रसिद्धि, ख्याति पूरे देश भर में ही नहीं अपितु विदेशों में भी है।

Bagwal Mela Devidhura

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की जोशीमठ के सितूण में स्थित माता सीता के 04 दशक एवं 02 वर्ष बाद हो रहे महायज्ञ में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था, जहां माता सीता जी को प्रसन्न किये जाने हेतु उनकी विराजमान पाषाण शिला की अर्चना की जाती है, तो वहीं माँ वाराही देवी को प्रसन्न किये जाने हेतु पाषाण युद्ध अर्थात बग्वाल खेला जाता है। उन्होंने कहा देवीधुरा के बग्वाल (Bagwal Mela) पूजन से क्षेत्र में खुशहाली आए, फसलों की अच्छी पैदावार हो, क्षेत्रवासी रोगमुक्त हों, निवासियों को अन्न-धन की प्राप्ति हो, ऐसी मेरी प्रार्थना है।

उन्होंने कहा कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की शुरूआत की गई है। इस मिशन के अन्तर्गत ही माँ वाराही धाम देवीधूरा (Maa Varahi Dham Devidhura) को भी जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य हुआ है, साथ ही बद्रीनाथ धाम का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जाएगा। चार धाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड श्रद्धालु आ रहे हैं। उन्होंने कहा ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य से पर्यटक एवं श्रद्धालुओं का सफर सुगम एवं सुरक्षित हुआ है। संपूर्ण देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड राज्य के 25 वें राज्य स्थापना दिवस पर देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बने।

इस अवसर पर सांसद अजय टमटा, अध्यक्ष वन विकास निगम उत्तराखंड कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भीमताल राम सिंह कैड़ा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह मेहरा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत, मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, खाम प्रमुख त्रिलोक सिंह बिष्ट, गंगा सिंह चम्याल, बद्री सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह लमगड़िया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Bagwal mela DevidhuraDevidhura Bagwal MelaMaa Varahi Dham Devidhura
ShareTweetSend
Previous Post

UKSSSC News: भर्ती कांड में सचिवालय का दूसरा अपर निजी सचिव गिरफ्तार, एग्जाम को मजाक बनाने वाले अब तक 16 गिरफ्तार

Next Post

उत्तराखंड पुलिस अधिकारी विशाखा अशोक भदाणे को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक, शानदार पुलिसिंग से किया था ये खुलासा..

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड पुलिस अधिकारी विशाखा अशोक भदाणे को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक, शानदार पुलिसिंग से किया था ये खुलासा..

उत्तराखंड पुलिस अधिकारी विशाखा अशोक भदाणे को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री पदक, शानदार पुलिसिंग से किया था ये खुलासा..

https://youtu.be/_QrAehvyrv4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • उत्तराखंड: दो भाईयों समेत 04 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, फर्जी डिग्रियां भी बरामद, पूछताछ में किए ये खुलासे..
  • उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में किए गए बड़े फेरबदल, बदले कई जिलों के सीएमओ
  • VPDO एसोसिएशन ने किया महाराज का स्वागत, फंक्शनल मर्जर रुकवाने पर पंचायत मंत्री व सीएम का जताया आभार
  • चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर महाराज ने ली पीडब्ल्यूडी की समीक्षा बैठक, मार्गों के नवनिर्माण में नवीनतम तकनीक प्रयोग करने के निर्देश
  • जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों को अग्रिम राहत के तौर पर 3.50 करोड़ भू स्वामियों को की गई वितरित

Recent Comments

    Browse by Category

    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • खेल
    • तकनीकी एवं गैजेट्स
    • देश
    • धार्मिक
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • राजनीति
    • राज्य
    • विशेष
    • शिक्षा एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
    • About us
    • Contact Us
    • Privacy
    • Terms And Conditions

    © 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश
    • उत्तराखण्ड
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • तकनीकी एवं गैजेट्स
    • धार्मिक
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • राजनीति
    • विशेष
    • शिक्षा एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
    • Mock Test

    © 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

    error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!