देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून के एक अनाथ आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपित भी आश्रम में ही रहता है। लड़का भी नाबालिग बताया जा रहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने आश्रम के प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है।
इस आश्रम में निराश्रित और हर तरफ से ठुकराए बच्चे रहते हैं। इस समय आश्रम में करीब 50 बालक और बालिकाएं रह रही हैं। आश्रम में बालक और बालिकाओं के अलग-अलग हास्टल हैं, लेकिन खाना दोनों का एक साथ ही होता। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बालक और बालिका के बीच नजदीकियां बढ़ गई और बालक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब 4 महीने से मासिक धर्म न होने के चलते नाबालिग की तबीयत बिगड़ी। बालिका से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि, आश्रम में रहने वाले एक बालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका का मेडिकल करवाया जा रहा है। बालिका के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने की बाद ही हो सकेगी। आरोपी को आश्रम में ही फिलहाल नजरबंद रखा गया है।
Recent Comments