• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

सीएस डॉ. एस.एस. संधु ने पिरूल निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में ली अधिकारियों की बैठक

BharatJan by BharatJan
24 January 2023
सीएस डॉ. एस.एस. संधु ने पिरूल निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में ली अधिकारियों की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में पिरूल (चीड़ की पत्ती) के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर पिरूल से विद्युत उत्पादन हेतु लगाए गए कुछ प्लांट संचालक भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जंगलों को आग से बचाने के लिए पिरूल का निस्तारण आवश्यक है। उन्होंने पिरूल के निस्तारण के लिए उसके विभिन्न उपयोगों पर शोध किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिरूल से ब्रिकेट्स बनाकर ईंधन के रूप में उपयोग की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रयोग के रूप में स्कूलों में मिड डे मील के लिए प्रयोग हो रहे रसोई गैस आदि के उपलब्ध न होने के समय इन बिकेट्स को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पिरूल का उपयोग हो सकेगा, इस रोजगार से जुड़े लोगों को एक बाजार भी मिलेगा। साथ ही, जंगलों को आग से बचाया जा सकेगा। उन्होंने पिरूल के निस्तारण के लिए अन्य राज्य क्या कर रहे हैं, इसका भी अध्ययन कराए जाने के निर्देश दिए।

RelatedPosts

मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, बोले – स्वैच्छिक चकबंदी के लिए दो गाँवों से करें शुरुआत

मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, बोले – स्वैच्छिक चकबंदी के लिए दो गाँवों से करें शुरुआत

2 June 2023
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

2 June 2023

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पिरूल को वन उत्पाद की श्रेणी से बाहर किए जाने हेतु शीघ्र शासनादेश किया जाए। इससे पिरुल एकत्र करने वाले लोगों को पिरुल एकत्र करने में सुविधा होगी। उन्होंने पिरूल से विद्युत उत्पादन हेतु लगाए गए प्लांट्स का स्वयं दौरा करने की भी बात कही। कहा कि पिरूल से विद्युत उत्पादन को व्यवहार्य बनाए जाने के लिए और क्या सुधार किया जा सकता है और पॉलिसी में और क्या बदलाव किया जा सकता है, इस पर भी विचार किया जाए।

इसके उपरान्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में सोलर प्लांट्स को लगाए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सरकारी भवनों एवं स्कूलों की छत पर सोलर प्लांट्स लगाए जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक ओर सोलर एनर्जी पर्यावरण के अनुकूल है, वहीं दूसरी ओर यह विद्युत व्यय को बहुत कम करने में सक्षम है। इसे पूरे प्रदेश में जहां भी संभव हो, सरकारी भवनों में शुरू कराया जाना चाहिए

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकि, बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विजय कुमार यादव, निदेशक उरेडा रंजना राजगुरू, अधीक्षण अभियन्ता यूपीसीएल एन.एस. बिष्ट एवं पिरूल प्लांट संचालक महादेव सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

सीएम धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी शुभकामनाएं, महिला सशक्तिकरण को लेकर दोहराई प्रतिबद्धता

Next Post

जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.72 करोड़ की धनराशि 301 प्रभावित परिवारों को की गई वितरित

BharatJan

BharatJan

Next Post
जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.72 करोड़ की धनराशि 301 प्रभावित परिवारों को की गई वितरित

जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.72 करोड़ की धनराशि 301 प्रभावित परिवारों को की गई वितरित

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, बोले – स्वैच्छिक चकबंदी के लिए दो गाँवों से करें शुरुआत
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री गणेश जोशी ने की विशिष्ट लोगों से मुलाकात, कहा – मिल रहा है भारी समर्थन, 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार
  • उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए सभी निर्णय विस्तार से..
  • टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News