Advertisement Advertisement Advertisement
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

संविधान दिवस: मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि, सीएम बोले- संविधान हमारी व्यवस्था और समाज का पथ प्रदर्शक

BharatJan by BharatJan
26 November 2021
in उत्तराखण्ड
0
संविधान दिवस: मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि, सीएम बोले- संविधान हमारी व्यवस्था और समाज का पथ प्रदर्शक
0
SHARES
63
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान अनेकों विशेषताओं से भरा हुआ है। संविधान नागरिकों को ना केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। हमारा संविधान हमारी व्यवस्था और हमारे समाज का पथ प्रदर्शक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। उनके द्वारा लिए गये निर्णयों से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। मोदी जी के प्रयासों से 21 जून को विश्वभर में योग दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक की शपथ लेने के बाद मैंनें प्रत्येक क्षण प्रदेशवासियों को समर्पित करने का प्रयास किया है। जन हित में अनेक निर्णय लिये हैं। समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में कोरोना की प्रथम डोज शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य दिसम्बर 2021 तक रखा गया था, जो कि अक्टूबर 2021 में ही पूर्ण किया जा चुका है। कोरोना की दूसरी डोज के शत प्रतिशत का लक्ष्य भी 15 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामननाएं देते हुए कहा कि 1949 में आज ही के दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। 02 वर्ष 11 माह एवं 18 दिन हमारे संविधान के निर्माण में लगे। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध कराता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के समग्र विकास के लिए हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। युवा, महिला, किसान, गरीब, मजदूर सबकी चिंता प्रधानमंत्री जी ने की है। भारत में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया है। देश में 118 करोड़ कोविड टीकाकरण हो चुका है। राज्य में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2017 को मैंने निर्णय लिया कि विधानसभा के प्रत्येक कक्ष एवं सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा भीमराव अंबेडकर का चित्र लगेगा। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर एक साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, स्वामी ईश्वरदास, सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Previous Post

UKPSC Recruitment: उत्तराखंड में 9 विभागों के 776 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए ऑनलाइन आवेदन समेत पूरी जानकारी

Next Post

UKSSSC Admit Card: आयोग इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, 2 लाख से ज्यादा आवेदन, ऐसे करें डाउनलोड

BharatJan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड: छात्रों को मिलेंगे 40-40 हजार रुपये, इस सप्ताह छात्र-छात्राओं के खातों में आएगा पैसा

उत्तराखंड: कर्मचारियों को नए साल पर दो-दो तोहफे, जारी हुए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड में आज इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए अंतिम तिथि, योग्यता समेत पूरी जानकारी

उत्तराखंड में 150 से अधिक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका; जानिए भर्ती के लिए योग्यता समेत पूरी जानकारी..

24 November 2021
teacehr

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों को लेकर किया बड़ा आदेश जारी

19 August 2021
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिये गए कई अहम फैसले, जाने विस्तार

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

19914
uttarakhand board exam date sheet

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

19116
government job

उत्‍तराखंड: सरकारी नौकरी में मिलेगी ये छूट, कोरोना काल के कारण फैसला

16902
air india

घाटी में गिरा एयर इंडिया विमान, हुए 2 टुकडे; दो पायलटों समेत 14 की मौत, 123 से अधिक घायल

15241
उत्तराखंड पुलिस भर्ती आज से शुरू, जानिए पहले दिन कितने कर पाए क्वालीफाई.. भर्ती में शामिल होने के लिए देखिए दिशानिर्देश..

उत्तराखंड पुलिस भर्ती आज से शुरू, जानिए पहले दिन कितने कर पाए क्वालीफाई.. भर्ती में शामिल होने के लिए देखिए दिशानिर्देश..

15 May 2022
भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

14 May 2022
चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी ने किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

13 May 2022
chardham yatra 2022

चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

13 May 2022

Recent News

उत्तराखंड पुलिस भर्ती आज से शुरू, जानिए पहले दिन कितने कर पाए क्वालीफाई.. भर्ती में शामिल होने के लिए देखिए दिशानिर्देश..

उत्तराखंड पुलिस भर्ती आज से शुरू, जानिए पहले दिन कितने कर पाए क्वालीफाई.. भर्ती में शामिल होने के लिए देखिए दिशानिर्देश..

15 May 2022
भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

14 May 2022
चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी ने किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

13 May 2022
chardham yatra 2022

चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

13 May 2022
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

bharatjan

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!