• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस केदारनाथ को बनाना चाहती है ‘केदार गंज’, कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया : रेखा आर्या

BharatJan by BharatJan
12 November 2024
तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस केदारनाथ को बनाना चाहती है ‘केदार गंज’, कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया : रेखा आर्या

अगस्त्यमुनि: आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के स्यालसौर चंद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। मंत्री रेखा आर्या ने यहां अनुसूचित जातियों के लिए सरकार द्वारा बनाई जा रही की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

केदारनाथ विधानसभा चुनाव की प्रतिछाया में आयोजित किए गए सम्मेलन में बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौता ऐसा दल है जोकि जातिगत मतभेदों को समाप्त कर सभी को एकसूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा अनुसूचित जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और कभी उनके विकास पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी केवल और केवल जातियों में बांटना जानती है, उन्हें संगठित करना नहीं जानती।

अपने भाषण में रेखा आर्या ने आगे कहा कि एक तरफ भाजपा है जो पूर्ण रूप से सनातन के संवर्धन हेतु समर्पित है वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस की विषैली सोच है जो हिंदू समाज को बांटने और अपने वोटबैंक को खुश करने में लगी है।

आर्या बोलीं कि तुष्टिकरण के जिस घृणित मार्ग पर कांग्रेस चल रही है इसका लक्ष्य केदारनाथ धाम को ‘केदार गंज’ बनाने का है। यह दल सनातन के हर प्रतीक को समाप्त कर देना चाहता है। लेकिन केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता विवेकशील है और वो कांग्रेस की इस सोच को पहचान चुकी है। इसलिए जनता ने तय कर लिया है कि केदारनाथ में एक बार फिर से कमल खिलेगा और भगवा लहराएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि बहन आशा नौटियाल केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से एक विराट जीत दर्ज करने जा रही हैं और यह जीत भाजपा की नहीं केदारनाथ की जनता की जीत होगी। यहां पर हुए विकास की जीत होगी… भाजपा नेतृत्व पर विश्वास की जीत होगी।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक प्रत्याशी आशा नौटियाल, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष समीर आर्य, केदारनाथ के प्रभारी आदित्य कोठारी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, राजपुर विधायक ख़ज़ान दास, धनोलटी के विधायक शक्ति लाल शाह, थराली विधायक गोपाल राम टम्टा, जिलापंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरादेई शाह समेत भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी समेत विशाल जनसमूह मौजूद रहा।

RelatedPosts

यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल

यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल

15 May 2025
माणा गांव में शुरु हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

माणा गांव में शुरु हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

15 May 2025
Previous Post

देहरादून में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के सौडी गांव पहुंचकर पूर्व सैनिकों संग की चुनावी चर्चा, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की मतदान की अपील

BharatJan

BharatJan

Next Post
मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के सौडी गांव पहुंचकर पूर्व सैनिकों संग की चुनावी चर्चा, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की मतदान की अपील

मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के सौडी गांव पहुंचकर पूर्व सैनिकों संग की चुनावी चर्चा, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की मतदान की अपील

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल
  • माणा गांव में शुरु हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
  • मुख्य सेवक संवाद के तहत युवक एवं महिला मंगल दलों के साथ मुख्यमंत्री ने किया संवाद
  • गर्मियों के संवेदनशील मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता : डॉ. आर. राजेश कुमार
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कैंची धाम के लिए बाईपास निर्माण का काम शीघ्र होगा शुरू

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News