Advertisement Advertisement Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

VIDEO उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, आज विधायक दल की बैठक में नए सीएम पर होगा फैसला

BharatJan by BharatJan
3 July 2021
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में चार महीने के अंदर ही सरकार को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले दिल्ली में तीरथ ने सांविधानिक संकट का हवाला देते हुए खुद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। 

राज्यपाल ने किया सीएम तीरथ का इस्तीफा मंजूर

दून लौटे तीरथ सिंह रावत ने प्रेस वार्ता की, लेकिन उसमें महज अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर चले गए। मीडियाकर्मियों के इस्तीफे के बारे में पूछने पर उन्होंने चुप्पी साध ली। फिर रात करीब सवा ग्यारह बजे वो राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए नए मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने को कहा। गत 10 मार्च को ही तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

यह भी पढ़ें  UKSSSC भर्ती धांधली में अब सरकारी स्कूल का टीचर गिरफ्तार, इस क्षेत्र से सैकड़ों नकलची हुए चयनित

आज विधायक दल की बैठक

अब शनिवार को देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। सभी भाजपा विधायकों को 11 बजे तक बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र्र सिंह तोमर बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेेंगे। विधायक दल से ही नेता चुने जाने की संभावना है। भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम पद के दावेदार का नाम तय होना है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुंडेश्वरी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी बैठक में रहेंगे।

नये मुख्यमंत्री के साथ होगा नया मंत्रिमंडल

नये मुख्यमंत्री के साथ ही नया मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। नये मंत्रिमंडल में कौन चेहरे होंगे। कुछ नये चेहरे आएंगे, या फिर कुछ पुराने चेहरे ड्राप होंगे, इस पर नये सिरे से विचार मंथन होगा। हालांकि चुनावी साल होने के कारण मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावनाएं कम ही हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म होगा। इसका मतलब है कि इस विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने में 9 महीने ही बचे हैं।

यह भी पढ़ें  UKSSSC भर्ती धांधली मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिए एसटीएफ टीम होगी सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पदक

सूत्रों का कहना है कि भाजपा के आंतरिक सर्वे में पाया गया कि तीरथ के चेहरे के सहारे चुनाव जीतना मुश्किल है। यह डर भी था कि अगर तीरथ उपचुनाव में हार गए तो बड़ा नुकसान होगा।

नए मुख्यमंत्री के तौर पर इन नामों की है चर्चा

सियासी हलकों में जिन विधायकों के नाम तैर रहे हैं, उनमें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, पुष्कर सिंह धामी के नाम चर्चाओं में हैं। महिला दावेदार के रूप में पार्टी विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की पुत्री ऋतु खंडूड़ी व राज्यमंत्री रेखा आर्य के नाम भी लिए जा रहे हैं। सियासी जानकार का कहना है कि सीएम पद के दावेदारों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को मजबूत दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें  UKSSSC पेपर लीक मामले में चर्चित जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह इंटरसेप्ट, STF करेगी पूछताछ

114 दिन के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में बनाया नया रिकॉर्ड

वहीं भाजपा के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में नया रिकॉर्ड बना दिया है। तीरथ सिंह रावत सिर्फ 114 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे। सदन में बिना प्रवेश किए ही उनके सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सजा तो दूसरी ओर, सदन में प्रवेश किए बिना ही उनको पद से हटा दिया गया।

ShareTweetSend
Previous Post

ब्रेकिंग उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की प्रेसवार्ता खत्म, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Next Post

VIDEO: राजनीतिक चातुर्य और नेतृत्व मोर्चे पर गच्चा खा गए तीरथ, सल्ट उपचुनाव में गंवाया मौका! जानिए सल्ट ना लड़ने पर क्या बोले तीरथ

BharatJan

BharatJan

Next Post
VIDEO: राजनीतिक चातुर्य और नेतृत्व मोर्चे पर गच्चा खा गए तीरथ, सल्ट उपचुनाव में गंवाया मौका! जानिए सल्ट ना लड़ने पर क्या बोले तीरथ

VIDEO: राजनीतिक चातुर्य और नेतृत्व मोर्चे पर गच्चा खा गए तीरथ, सल्ट उपचुनाव में गंवाया मौका! जानिए सल्ट ना लड़ने पर क्या बोले तीरथ

Discussion about this post

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उत्तराखंड: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, यहां चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ हटाया, जानिए पूरा मामला..
  • देहरादून में स्वतंत्रता दिवस को लेकर डायवर्ट रहेंगे कई रूट, जानिए ट्रैफिक प्लान..
  • स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारी होंगे सम्‍मानित, इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक..
  • UKSSSC भर्ती धांधली के मास्टरमाइंड जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पर भाजपा की बडी कार्यवाही, पार्टी से किया निष्कासित
  • सीएम धामी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Recent Comments

  • Casibom güncel giriş on 26 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व || भारतजन || BharatJan
  • Cami Halıları on उत्तराखंड: सभी चालक, परिचालकों को मिलेंगे इतने हजार रूपये, यहाँ करें पंजीकरण..
  • Casibom güncel giriş on VIDEO: कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड कैबिनेट के कई महत्वपूर्ण फैसले, जानिए विस्तार..
  • https://linktr.ee/onlinepharmacies on बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी
  • Seccadeli Cami Halısı on VIDEO: कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड कैबिनेट के कई महत्वपूर्ण फैसले, जानिए विस्तार..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राज्य
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Contact Us
  • About us

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!