Advertisement Advertisement Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result
Advertisement

UKSSSC भर्तियों को लेकर सीएम धामी का बड़ा फैसला, निरस्त होंगी सभी गड़बड़ी वाली परीक्षाएं

BharatJan by BharatJan
25 August 2022
उत्तराखंड सरकार का 5 सालों में जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य, सीएम ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Uksssc Exam Cancel News देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सचिवालय में UKSSSC में भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस की जांच में और तेज़ी लाने, दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त (Exam Cancel) कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया (Reexam) शुरु की जाए और जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है, उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

UKSSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया।

सीएम धामी ने सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यह भर्तियां हो सकती हैं रद्द:

  • स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा : 900 से भी अधिक पदों वाली इस भर्ती परीक्षा की वर्तमान में एसटीएफ जांच कर रही है। इसमें VDO, VPDO समेत धन्यवाद शामिल हैं।
  • सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा: हाल ही में इस भर्ती परीक्षा की जांच के लिए STF को आदेशित किया गया है। इसकी जांच शुरू हो गई है।
  • न्यायिक कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा: पुलिस महानिदेशक (DGP) के आदेश पर इस भर्ती परीक्षा की भी एसटीएफ जांच कर रही है।

वन आरक्षी भर्ती परीक्षा: पुलिस ने 2020 में वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिये नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा था, जिस संबंध में जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अभियोग पंजीकृत हैं। इन अभियोगों का भी STF द्वारा पुनः परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश:

प्रिय प्रदेशवासियों,

जैसा कि आपको विदित है कि प्रदेश में UKSSSC में भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के संज्ञान में आते ही इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जाँच के आदेश दिए जा चुके हैं।

अब तक इस जाँच में कई दोषी जेल भी जा चुके हैं और आगे भी जाँच में दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाएगी।

जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाएगी। जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। UKSSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी एवं भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

हमारा ध्येय स्पष्ट है कि सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु कार्यवाही की जाएगी।

सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जय उत्तराखण्ड

आपका
पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

Tags: uksssc exam canceluksssc exam cancel newsuksssc exam cancel news todayuksssc exam cancel noticeuksssc exam cancel or not
ShareTweetSend
Previous Post

उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी अन्तराष्ट्रीय कॉल सेंटर मामले में की एक और गिरफ्तारी, आपको भी आए फर्जी कॉल तो इस नंबर पर करें शिकायत

Next Post

उत्तराखंड: अधिकारी को कर दिया सस्पेंड, जानिए क्या बोले कैबिनेट मंत्री..

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड: अधिकारी को कर दिया सस्पेंड, जानिए क्या बोले कैबिनेट मंत्री..

उत्तराखंड: अधिकारी को कर दिया सस्पेंड, जानिए क्या बोले कैबिनेट मंत्री..

https://youtu.be/_QrAehvyrv4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Uttarakhand: एसएसपी ने किए 08 दरोगाओं के ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची..
  • UKSSSC Recruitment 2023: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्तियों का अपडेट किया जारी
  • UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की नई भर्ती विज्ञप्ति, जानिए पूरी जानकारी..
  • महाराज ने ‘नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना’ आवेदन की तिथि बढ़ाने के दिए निर्देश
  • उत्तराखण्ड की झांकी को देश मे प्रथम स्थान के लिये किया गया पुरस्कृत

Recent Comments

    Browse by Category

    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • खेल
    • तकनीकी एवं गैजेट्स
    • देश
    • धार्मिक
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • राजनीति
    • राज्य
    • विशेष
    • शिक्षा एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
    • About us
    • Contact Us
    • Privacy
    • Terms And Conditions

    © 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश
    • उत्तराखण्ड
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • तकनीकी एवं गैजेट्स
    • धार्मिक
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • राजनीति
    • विशेष
    • शिक्षा एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
    • Mock Test

    © 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

    error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!