Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

सीएम धामी ने किया ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप’ का शुभारम्भ, यहां करें भ्रष्टाचार की गोपनीय शिकायत..

BharatJan by BharatJan
8 April 2022
सीएम धामी ने किया ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप’ का शुभारम्भ, यहां करें भ्रष्टाचार की गोपनीय शिकायत..
  • मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ
  • भ्रष्टाचारियों पर सख्त कारवाई की जाय- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • शिकायत का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।
  • भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
  • सरलीकरण, समाधान निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किया जाए।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड- 1064 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा, एप पर जो भी शिकायते आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाय। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाईन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई, उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी उन्हें मिले। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के दो इन्सपेक्टर को विवेचना करने के लिए टेबलेट भी प्रदान किये। सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिए टेबलेट दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किये जाय। जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निदेशक सतर्कता को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाय। आम जन को इस एप की पूरी जानकारी हो।

निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी दी कि 1064 नम्बर पर एप के माध्यम से एवं फोन से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नम्बर भारत सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी, जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जायेगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जायेगी। यह एप हिन्दी एवं अंग्रेजी दानों भाषाओं में है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अरविन्द सिंह ह्यांकी, एसपी रेनू लोहानी, सीओ सुरेन्द्र सिंह सामन्त, अनुषा बडोला, निरीक्षक मारूत शाह, सुश्री विभा वर्मा आदि मौजूद थे।

Previous Post

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, 03 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल..

Next Post

गौरवशाली पल: नरेंद्र सिंह नेगी को मिला संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित..VIDEO

BharatJan

BharatJan

Next Post
गौरवशाली पल: नरेंद्र सिंह नेगी को मिला संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित..VIDEO

गौरवशाली पल: नरेंद्र सिंह नेगी को मिला संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित..VIDEO

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • एसजीआरआर प्रबन्धन ने क्रिकेट खिलाड़ियों का बढ़ाया मान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • गौ यात्रा: ‘श्रीराम गौ सेवा समिति’ की ऐतिहासिक गौ यात्रा का शुभारंभ, बारिश में गौ रक्षा के लिए निकले सेवक
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र -छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड कैबिनेट में आबकारी नीति पर मुहर, सस्ती हुई शराब; वाहन फिटनेस, नक्शे पास की प्रक्रिया समेत पढ़ें सभी फैसले
  • “श्री राम गौधाम सेवा समिति” द्वारा निकाली जायेगी ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’, लोगों को देंगे यह संदेश..

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News