Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

सीएम धामी ने छात्राओं को बांटे फ्री मोबाईल टैबलेट, 2 लाख 65 हजार विद्यार्थियों को 12-12 हजार रुपये

BharatJan by BharatJan
1 January 2022
सीएम धामी ने छात्राओं को बांटे फ्री मोबाईल टैबलेट, 2 लाख 65 हजार विद्यार्थियों को 12-12 हजार रुपये
शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2022 9:20 pm
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना शुरू की
  • राज्य के डिग्री कालेजों और राजकीय स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लगभग 2 लाख 65 हजार विद्यार्थी लाभान्वित
  • राजकीय स्कूलों के 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट के लिए 12 हजार की धनराशि डीबीटी द्वारा दी गई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड, देहरादून में निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना के क्रियान्वयन हेतु आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय की 100 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट प्रदान किये। शनिवार को यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड में ऑडिटोरियम बनाया जायेगा।

प्रदेश में लगभग 02 लाख 65 हजार विद्यार्थियों को पढ़न-पाढ़न हेतु राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क टैबलेट खरीद हेतु प्रति विद्यार्थी को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में टैबलेट खरीद हेतु राजकीय स्कूलों के 10वीं, 12वीं के 1 लाख 59 हजार विद्यार्थियों को डीबीटी द्वारा धनराशि दी गई है।

RelatedPosts

सीएम धामी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से की ये मांग..

सीएम धामी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से की ये मांग..

3 October 2023
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

3 October 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल में ऑनलाईन पढ़ाई के लिए बच्चों को पढ़ाई के लिए काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। बच्चों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उनके लिए टैबलेट उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे बच्चों के बीच जाते हैं, तो उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सबको समय का सदुपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग से करें। विकल्प रहित संकल्प के साथ सबको जीवन में आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक युवा देश है। देश की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु वर्ग की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। डिजिटल लर्निंग के अन्तर्गत राज्य के 500 स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं चलाई जा रही हैं। 600 अन्य स्कूलों में भी शीघ्र ये सेवाएं शुरू की जायेंगी। राज्य के 709 राजकीय विद्यालयों में 1418 स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की जा रही हैं, यह कार्य 15 जनवरी 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। राज्य सरकार की ओर से सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। राजकीय स्कूलों में कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों के लिए भी निःशुल्क बैग एवं जूते उपलब्ध कराये जा रहे हैं। छात्रहित में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति की धनराशि बढ़ाई गई है। शिवानन्द नौटियाल राज्य योग्यता छात्रवृत्ति की धनराशि को प्रतिमाह 250 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये किया गया है तथा लाभार्थी विद्यार्थियों की संख्या भी 11 से बढ़ाकर 100 की गई है। श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति की धनराशि भी 150 रूपये से बढ़ाकर 01 हजार रूपये की गई है। मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 12 वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को 2500 रूपये की छात्रवृत्ति 05 साल तक दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि कोविड के नये वेरिएंट ओमीक्रोन से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट विहेवियर का पालन जरूर करें। कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा पूरी तैयारी की गई है, लेकिन इससे बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर सचिव शिक्षा आर. मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, निदेशक एस.सी.ई.आर.टी आर. के कुंवर, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ. मुकुल कुमार सती, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड प्रेमलता बौड़ाई, स्कूल की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थे।

Previous Post

उत्तराखंड: इन IAS को मिली मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी, 02 सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति..

Next Post

उत्तराखंड: खाई में गिरी बस, पेड़ पर अटकी, नेटवर्क नहीं होने से देर से लगा पता, 05 लोग घायल

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड: खाई में गिरी बस, पेड़ पर अटकी, नेटवर्क नहीं होने से देर से लगा पता, 05 लोग घायल

उत्तराखंड: खाई में गिरी बस, पेड़ पर अटकी, नेटवर्क नहीं होने से देर से लगा पता, 05 लोग घायल

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Video.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीएम धामी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से की ये मांग..
  • सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय
  • श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई, जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता, सलाखों के पीछे जाएंगे
  • पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर मंत्री गणेश जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन होंगे सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर : सीएम धामी

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News