Advertisement Advertisement Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश; अधिकारियों की छुट्टी, मुआवजा में बढ़ोतरी समेत व्यवस्थाओं को लेकर ये निर्देश..

BharatJan by BharatJan
29 June 2022
CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश; अधिकारियों की छुट्टी, मुआवजा में बढ़ोतरी समेत व्यवस्थाओं को लेकर ये निर्देश..
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए। आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू हो जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी अधिकांश निर्णय अपने स्तर पर लें: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह महत्वपूर्ण हैं। आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी अधिकांश निर्णय अपने स्तर पर लें। जिन समस्याओं का समाधान जिलास्तर पर नहीं हो पा रहा है, उन्हें ही शासन तक भेजा जाय। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये।

अधिकारियों की छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाए: सीएम 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा के दृष्टिगत अगले तीन माह अधिकारियों की छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलों में आपदा प्रबंधन के लिए जो धनराशि दी जा रही है, उसका आपदा मानकों के हिसाब से अधिकतम उपयोग हो, यह सुनिश्चित किया जाए। आपदा प्रभावितों को आपदा मानकों के हिसाब से मुआवजा यथाशीघ्र मिले। आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत रिस्पांस टाइम कम से कम हो।

यह भी पढ़ें  UKSSSC भर्ती धांधली मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिए एसटीएफ टीम होगी सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पदक

बारिश या भूस्खलन से सड़क, बिजली, पानी की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में कम से कम समय में आपूर्ति सुचारू की जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों में जेसीबी की पर्याप्त व्यवस्था हो एवं उनके ट्रैकिंग सिस्टम की व्यवस्था की जाए। सभी सैटेलाईट फोन चालू अवस्था में रहें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के पर्वतीय जनपदों एवं आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के लिए खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाओं एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए।

यह भी पढ़ें  UKSSSC भर्ती धांधली के मास्टरमाइंड जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पर भाजपा की बडी कार्यवाही, पार्टी से किया निष्कासित

दुर्घटना में मृतक परिजनों को मुआवजे वृद्धि का बनाएं प्रस्ताव: सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ की टीमें बढ़ायी जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन जनपदों में ड्रेनेज सिस्टम की समस्याएं हैं, ड्रेनेज प्लान शीघ्र भेजें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर जो बैठकें होती हैं, उससे पूर्व संबंधित विषयों पर जिलाधिकारी सभी विभागों की बैठक करें, ताकि शासन स्तर पर होने वाली बैठक में जिला स्तर पर आने वाली सभी परेशानियों को रखा जा सके।

मुख्यमंत्री वाहन दुर्घटना में मृतक परिजनों को दिये जाने वाले मुआवजे में वृद्धि का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

चारधाम और कांवड़ यात्रा को लेकर निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन के साथ ही चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा भी महत्वपूर्ण है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित चले। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार, देहरादून, टिहरी एवं पौड़ी को पुलिस के साथ निरन्तर समन्वय बनाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें  UKSSSC सचिव संतोष बडोनी पद से हटाए गए, सुरेंद्र सिंह रावत को मिली जिम्मेदारी

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ. रंजीत सिन्हा, नितेश झा, रविनाथ रमन, डॉ. वी.बी.आर.सी. पुरूषोत्तम,  दिलीप जावलकर, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, कमिश्नर कुमांऊ दीपक रावत, डीआईजी कुमांऊ डॉ. नीलेश आनंद भरणे, सभी जिलाधिकारी, एस.एस.पी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Disaster Management UttarakhandUttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami
ShareTweetSend
Previous Post

देहरादून जिलाधिकारी की सोशल मीडिया पर बनी फेक आईडी, डीएम ने लोगों से की ये अपील..

Next Post

चमोली: ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव के परिणाम घोषित, विजेताओं को दिया गया प्रमाण पत्र

BharatJan

BharatJan

Next Post
चमोली: ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव के परिणाम घोषित, विजेताओं को दिया गया प्रमाण पत्र

चमोली: ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव के परिणाम घोषित, विजेताओं को दिया गया प्रमाण पत्र

No Result
View All Result

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस 2022: सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां; पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया सराहनीय सेवा पदक
  • उत्तराखंड: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, यहां चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ हटाया, जानिए पूरा मामला..
  • देहरादून में स्वतंत्रता दिवस को लेकर डायवर्ट रहेंगे कई रूट, जानिए ट्रैफिक प्लान..
  • स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारी होंगे सम्‍मानित, इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक..
  • UKSSSC भर्ती धांधली के मास्टरमाइंड जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह पर भाजपा की बडी कार्यवाही, पार्टी से किया निष्कासित

Recent Comments

  • https://telegra.ph/Recommended-canadian-pharmacies-08-12 on 1149 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का अंतिम मौका, लास्ट डेट से पहले कर लें अप्लाई..
  • Casibom güncel giriş on उत्तराखंड: सभी चालक, परिचालकों को मिलेंगे इतने हजार रूपये, यहाँ करें पंजीकरण..
  • Cami Halısı Fiyatları on उत्तराखंड: सभी चालक, परिचालकों को मिलेंगे इतने हजार रूपये, यहाँ करें पंजीकरण..
  • marmaris oto kurtarma on पाकिस्तान में बड़ा हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, करीब 100 लोग थे सवार
  • graph.orgPharmacies-in-canada-shipping-to-usa-08-12 on बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राज्य
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Contact Us
  • About us

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!