Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में ईडी के बाद सीबीआई की होगी एंट्री? एग्जाम नहीं होगा निरस्त! सुनिए CM धामी का बड़ा बयान.. VIDEO

BharatJan by BharatJan
18 August 2022
UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में ईडी के बाद सीबीआई की होगी एंट्री? एग्जाम नहीं होगा निरस्त! सुनिए CM धामी का बड़ा बयान.. VIDEO

UKSSSC Paper Leak देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती परीक्षा कांड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने परीक्षा को रद्द ना करने और सीबीआई जांच तक के संकेत दिए हैं।

‘मेहनती और काबिल अभ्यर्थियों का नहीं होने देंगे अहित’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, जांच के साथ-साथ हम यह भी ध्यान रख रहे हैं कि, अपनी योग्यता, मेहनत और काबिलियत के आधार पर मेरिट में स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों का कोई आहित ना हो। इसके साथ ही भविष्य में भी मेहनती अभ्यर्थियों की परीक्षाएं समय से हो और उनके रिजल्ट में कोई देरी ना हो इस पर भी विशेष फोकस है।

‘नहीं बच पाएगा भर्ती धांधली में कोई भी संलिप्त व्यक्ति’

वही इस भर्ती परीक्षा कांड के मास्टरमाइंड उत्तरकाशी के चर्चित जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के कई बड़े नेता और अधिकारियों के साथ फोटो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, कहीं आना – जाना किसी के साथ भी हो सकता है लेकिन, इसमें जिसकी भी संलिप्तता पाई जाती है तो निश्चित रूप से उन सभी पर कार्यवाही होगी।

जांच मामले में ईडी के बाद सीबीआई की हो सकती है एंट्री!

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, जब तक भर्ती धांधली में सम्मिलित अंतिम व्यक्ति पकड़ा नहीं जाता, तब तक यह जांच जारी रहेगी। वहीं उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, “और भी कोई जांच अगर करनी पड़ेगी तो हम उससे भी पीछे नहीं हटेंगे।” मुख्यमंत्री के इस सख्त बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। धामी सरकार जिस तरह से इस मामले में जांच को लेकर आगे बढ़ा रही है, उसमें अगर सरकार खुद CBI जांच की सिफारिश कर देती है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

एसटीएफ की जांच पर नजर

फिलहाल इस मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) इस जांच में कड़ी दर कड़ी कई बड़े खुलासे करती जा रही है। यहां तक कि, केंद्रीय एजेंसी ईडी से भी एसटीएफ ने जानकारी साझा की है। ऐसे में माना जा रहा है कि, एसटीएफ जांच के नतीजों में यदि ज्यादा और बड़े अधिकारियों के संलिप्त होने के संकेत मिलते हैं तो सरकार जांच को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

मेहनती अभ्यर्थियों को सता रहा परीक्षा रद्द होने का डर

वहीं भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच में लगातार खुलासे के बीच मेहनत और ईमानदारी से चयनित अभ्यर्थियों को एग्जाम निरस्त होने का डर सता रहा है। उनका कहना है कि, गलत करने वालों को कतई बख्शा न जाए लेकिन जिन्होंने भर्ती परीक्षा पास करने के लिए कई साल मेहनत की उनके साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए।

चयनित होने पर दूसरी परीक्षाएं छोड़ने का दावा

कुछ चयनित अभ्यर्थियों का दावा है कि, इस भर्ती परीक्षा में चयन होने के बाद उन्होंने दूसरी परीक्षाएं छोड़ दी। उन्होंने दावा किया कि करीब 450 अभ्यर्थियों का कनिष्ठ सहायक में चयन हुआ था, लेकिन वीपीडीओ में चयन होने पर उन्होंने टाइपिंग टेस्ट नहीं दिया। फॉरेस्ट गार्ड पद पर भी कई युवाओं ने ज्वाइन नहीं किया और पुलिस कांस्टेबल में भी फिजिकल टेस्ट नहीं दिया। यहां तक कि कुछ अभ्यर्थियों ने यूकेपीएससी (UKPSC) अपर लोअर की तैयारी छोड़ दी। अब नियुक्ति अटकने से वह मानसिक रूप से इतने परेशान हैं कि तैयारी ही नहीं कर पा रहे हैं। अगर भर्ती रद्द होती है तो उन अभ्यर्थियों से धोखा होगा, जो कड़ी मेहनत से पास हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के आज के बयान से इन युवाओं को कुछ हद तक राहत तो मिली है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा।

Tags: CBIcm dhamiEDUKSSSC paper leak case
Previous Post

UKSSSC Paper Leak: भर्ती कांड में एक और गिरफ्तारी, विधायक के भाई का कर्मचारी!

Next Post

उत्तराखंड: अब इन्हें हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए, आदेश जारी..

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्‍तराखंड: दीपावली पर कार्मिकों को मिलने जा रही दोहरी खुशी, मिलेगा डीए और बोनस का तोहफा

उत्तराखंड: अब इन्हें हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए, आदेश जारी..

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230321-WA0121.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा, अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश
  • एसजीपीजीई के नेशनल सेमीनार में डाॅ तनुज भाटिया के पेपर प्रस्तुतीकरण को प्रथम स्थान, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • जी-20 के जरिए वैश्विक स्तर पर मिलेगी उत्तराखंड को नई पहचान, रामनगर से लेकर ऋषिकेश में हो रही बैठकों से विदेशी मेहमानों को मिलेगा देवभूमि को समझने का अवसर
  • चार धाम यात्रा में स्थानीय लोगों के लिए नहीं पंजीकरण की अनिवार्यता, सीएम बोले – देवभूमि आने वाले सभी श्रद्धालुओं को करवाये जायेंगे दर्शन
  • 30 व 31 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, 500 बेडेड अस्पताल सहित 50-50 बेड के तीन जनपदों हेतु स्वीकृत क्रिटिकल केयर ब्लॉक का करेंगे शिलान्यास

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News