चमोली: आज गुरुवार को थराली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मैन गाँव की ओर जा रही कार अनियन्त्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक 15 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे।
हादसा डुंगरी-थराली मोटर मार्ग पर प्राणमती पुल के पास हुआ। जहां एक आल्टो800 कार संख्या UK 11 5895 अनियन्त्रित होकर प्राणमती नदी में जा गिरी। घटना शाम करीब 5 बजे की है। सूचना पर पहुंची थराली पुलिस ने रेस्क्यू किया। सभी को सीएचसी थराली लाया गया। इसके बाद घायलों को श्रीनगर हाई सेंटर के लिये रैफर किया गया है।
इस हादसे में करन सिंह पुत्र गजे सिंह, उम्र 15 वर्ष की मौत हो गई। वहीं घायलों में चालक अंकित पुत्र महावीर सिंह उम्र 23 वर्ष, आशीष पुत्र महावीर, उम्र 21 वर्ष, कुंती देवी पत्नी खुशाल सिंह, उम्र 35 वर्ष और पवन सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 05 वर्ष शामिल हैं। सभी मैन गाँव तहसील थराली के रहने वाले हैं।