• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड: कल से चलेंगी बसें, सभी वाहनों में बैठेंगी पूरी सवारी, बढ़ा किराया वापस

BharatJan by BharatJan
28 September 2020

देहरादून: उत्तराखंड में बसों के संचालन को लेकर एसओपी जारी कर दी गई है। सरकार ने बाहरी राज्यों से सहमती के आधार पर बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। साथ ही प्रदेश के भीतर भी बसों का संचालन हो सकेगा। वहीं सभी वाहनों में अब पूरी सवारी बैठ सकेंगे। साथ ही किराया बढ़ोतरी को भी वापस ले लिया गया है। अब सामान्य सवारियों की संख्या के साथ सामान्य किराया लागू होगा।

एसओपी की ख़ास बातें:

RelatedPosts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन, पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन, पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन

5 June 2023
SGRR पब्लिक स्कूल के बच्चों ने IMA POP में लिया भाग, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर निष्ठा लगन और समर्पण के साथ देश सेवा का किया वादा

SGRR पब्लिक स्कूल के बच्चों ने IMA POP में लिया भाग, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर निष्ठा लगन और समर्पण के साथ देश सेवा का किया वादा

3 June 2023
  • अन्तर्राज्यीय मार्गों पर भी सार्वजनिक सेवायानों को संचालन की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती है कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा अन्तर्राज्यीय मार्गों पर अन्य राज्यों के निगम से समन्वय स्थापित करते हुए वाहनों का संचालन किया जाएगा। अन्तर्राज्यीय परिवहन सेवा हेतु प्रथम चरण में संबंधित राज्यों के मध्य परस्पर सहमति के आधार पर अधिकतम 100-100 फेरे प्रति दिन संचालन की अनुमति होगी।
  • अन्तर्राज्यीय और अन्तर्जनपदीय मार्गों पर बस/टैक्सी कैब/मैक्सी कैब/ थ्री-व्हीलर ऑटो-विक्रम/ई-रिक्शा में निर्धारित सीट क्षमता के अनुसार ही सवारी/यात्री बैठाये जायेंगे। बसों में स्टैण्डिंग की अनुमति नहीं होगी।
  • वाहन स्वामियों / चालक / परिचालक द्वारा यात्रियों से राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित दर से किराया लिया जायेगा। किसी भी दशा में उक्त दर से अधिक किराये की वसूली नहीं की जाएगी। इस सम्बन्ध में पूर्व में किराया बढ़ोतरी के फैसले को समाप्त किया जाता है।
  • सभी वाहन स्वामियों /वाहन चालकों एवं यात्रियों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय आवागमन हेतु निर्गत किये गये मानक प्रचालन दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
  • प्रत्येक यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व एवं यात्रा समाप्ति के पश्चात्‌ वाहन का कीटाणुशोधन (सैनिटाईजेशन) किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत वाहन के प्रवेश द्वार, हैण्डिल, रैलिंग, स्टेयरिंग, गियर लीवर, सीटों आदि का भली-भाँति सैनिटाईजेशन सम्मिलित है।
  • वाहनों में चालक, परिचालक और समस्त यात्रियों को फेस-मास्क/फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा।
  • वाहन चालक, परिचालक और यात्रियों द्वारा सोशल-डिस्टेंसिंग सम्बन्धी नियमों का पूर्णतः पालन किया जायेगा।
  • वाहन चालक, परिचालक एवं यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को अपने मोबाईल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना और उसका उपयोग करना अनिवार्य होगा।
  • अन्तर्राज्यीय और अन्तर्जनपदीय यात्रा करने की स्थिति में वाहन में प्रवेश, यात्रा करने वाले यात्री की थर्मल स्कैनिंग किये जाने की व्यवस्था बस डिपो/यात्रा के प्रारम्भिक स्थल पर सम्बन्धित जिलाधिकारी के द्वारा की जाएगी। इसी प्रकार अंतर्राज्यीय परिवहन सेवा के रूप में राज्य के किसी बस अड्डे पर आने वाली बस के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाँच का उत्तरदायित्व भी संबंधित जनपद के जिलाधिकारी का होगा।
  • किसी यात्री में कोविड-19 के लक्षण पाए जाने पर सम्बन्धित वाहन चालक द्वारा उसकी सूचना निकटतम पुलिस थाने/स्वास्थ्य केन्द्र को दी जोयगी।
  • यात्रा करते समय पान, तम्बाकू, गुटका और शराब आदि का सेवन प्रतिबन्धित रहेगा। वाहन मे थूकना दण्डनीय होगा।
  • यात्रा के दौरान वाहन को निर्धारित स्टॉपेज पर ही रोका जायेगा।
  • अन्तर्राज्यीय (अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड राज्य आने हेतु) यात्रा की स्थिति में सम्बन्धित वाहन चालक, परिचालक और यात्रियों को देहरादून स्मार्ट सिटी की वैबसाईट http://smartcitydehradun.uk.gov.in/ पर पंजीकरण करना होगा। यदि किसी कारणवश कोई यात्री बिना पंजीकरण कराये राज्य में प्रवेश करता है, तो सम्बन्धित यात्री के पहुँचने के स्थान पर उसका अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण के लिए आवश्यकतानुसार कार्मिकों की व्यवस्था सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारियों द्वारा की जायेगी।
Tags: uttarakhand bus
Previous Post

चमोली में आज 18 कोरोना पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं संक्रमित मरीज..

Next Post

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अब कोविड जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं, जाने सभी नियम..

BharatJan

BharatJan

Next Post

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अब कोविड जांच रिपोर्ट जरूरी नहीं, जाने सभी नियम..

No Result
View All Result

Recent Posts

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन, पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन
  • SGRR पब्लिक स्कूल के बच्चों ने IMA POP में लिया भाग, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर निष्ठा लगन और समर्पण के साथ देश सेवा का किया वादा
  • मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, बोले – स्वैच्छिक चकबंदी के लिए दो गाँवों से करें शुरुआत
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री गणेश जोशी ने की विशिष्ट लोगों से मुलाकात, कहा – मिल रहा है भारी समर्थन, 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News