पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में आज सोमवार को एक खतरनाक सड़क हदसा हुआ। यहाँ चीन सीमा को जोड़ने वाले मुनस्यारी-मिलम सड़क पर सेनर गाड़ पुल टूट गया। सामरिक दृष्टि से यह मार्ग महत्वपूर्ण है। हादसा उस समय हुआ जब पुल से पोकलैंड मशीन लादा ट्राला गुजर रहा था। ट्राले में लदी पोकलैंड मशीन नदी में समा गई। हादसे में ट्राला चालक और पोकलैंड ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही ट्राला और पोकलैंड को निकालने की कोशिश की जा रही है। सेनरगाड़ में पुल के टूटने से चीन सीमा से संपर्क टूट गया है। सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसी रास्ते से भारतीय जवानों को रसद और खाद्य सामग्री पहुंचा जाती है।
जानकारी के अनुसार, मशीन सड़क निर्माण के लिए ले जाई जा रही थी। घायलों में ट्राला चालक गोवर्धन सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा और पोकलैंड ऑपरेटर लखविन्दर सिंह निवासी पंजाब शामिल हैं। मिलम मार्ग पर मना करने के बावजूद ट्राला चालक ने पोकलैंड से लदे वाहन को पुल के ऊपर से गुजार दिया। पुल टूटने के दौरान बनाए गए वीडियो में पुल का चौकीदार पुल पर ट्राला ले जाने से मना करते साफ सुना जा सकता है। अब इससे करीब एक दर्जन से अधिक माइग्रेशन गांवों का संपर्क टूटा गया है। बताया जा रहा है कि, ये पुल पहले भी कॉर्नर में टूट गया था। इस पुल को हल्के वाहनों के प्रयोग के लिए बनाया गया था।