Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
  • Mock Test
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर, पुलिस मुख्यालय ने 1521 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा अधियाचन

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने आरक्षियों के 1521 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अधियाचन भेज दिया है।

BharatJan by BharatJan
27 September 2021
उत्तराखंड पुलिस में 1500 पदों पर इसी माह शुरू होगी भर्ती, एसआई भर्ती और आयु सीमा को लेकर ये अपडेट..

देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस भर्ती का लम्बे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस मुख्यालय ने आरक्षियों के 1521 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अधियाचन भेज दिया है। इसमें सिविल पुलिस के साथ ही फायर सर्विस, पीएसी, आईआरबी के महिला और पुरुषों की भर्ती होगी।

पुलिस मुख्यालय ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा अधियाचन

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा आरक्षियों के 1521 रिक्त पदों की भर्ती हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन प्रेषित किया गया। आज 27 सितम्बर, 2021 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के अन्तर्गत आरक्षीयों के सीधी भर्ती से जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, व पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 तथा फायरमैन पुरुष के 291 और महिलाओं के 133 पद अनुमन्य करते हुये कुल 445 पद, इस प्रकार कुल 1521 रिक्त पदों की भर्ती किये जाने के सम्बन्ध में अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखण्ड को प्रेषित किया गया है।

ऐसे में अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) द्वारा जल्द इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। वहीं लम्बे समय बाद हो रही पुलिस भर्ती में उम्र सीमा को लेकर युवाओं की नजरें टिकीं हैं।

अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाए जाने को लेकर सीएम को मांग पत्र प्रेषित

बेरोजगारों ने अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाए जाने को लेकर बीते दिनों मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रेषित किया है। बेरोजगारों का कहना है कि उत्तराखंड में करीब पिछले सात-आठ सालों में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। अब जबकि सरकार द्वारा पुलिस भर्ती जल्द किए जाने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन उम्र सीमा में केवल एक साल की छूट दिए जाने से वर्ष 1996 व 1997 जन्मतिथि वाले बेरोजगार युवा इस भर्ती से वंचित रह जाएंगे। इन युवाओं को पुलिस की पिछली भर्ती में भी मौका नहीं मिल पाया, उस समय इनकी उम्र न्यूनतम आयु सीमा 18 साल पूरी नहीं हो सकी थी, लेकिन अब इनकी उम्र 25 साल को पार कर गई है। इस तरह यह युवा बिना किसी अवसर के इस भर्ती में प्रतिभाग करने से वंचित रह जाएंगे।

बेरोजगारों का कहना है कि इस आयु वर्ग के युवाओं को भी पुलिस भर्ती में अवसर की समानता मिलनी चाहिए और वर्तमान भर्ती में उम्र की गणना 1 जनवरी 1996 से की जानी चाहिए, जिससे सभी युवकों को अवसर की समानता मिल पाएगी।

पुरुषों के लिए करीब 7 साल और महिलाओं के लिए करीब 5 साल बाद भर्ती

करीब 5 साल बाद आ रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के प्रथम चरण में करीब 1500 पदों पर ही भर्ती होगी। हालांकि 856 कॉन्स्टेबल रैंकर्स परीक्षा के जरिए पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल इन पदों को शासन ने अभी रिक्त नहीं माना है। 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद ही इनके पद रिक्त माने जाएंगे। ऐसे में इन रिक्त पदों पर अगले साल तक एक और भर्ती आयोजित हो सकती है।

2500 पदों में से 1500 पदों पर मिली भर्ती की अनुमति

पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों और प्रस्तावित रिक्तियों को मिलाकर कुल 2500 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इनमें से पहले चरण में 1500 पदों पर ही भर्ती की अनुमति शासन ने दी है। ऐसे में अब इन पदों पर भर्ती का अधियाचन पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को भेज दिया है।

एसआई भर्ती का बढा इंतजार

उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं का इंतजार अभी जारी रहेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि नियमावली में संशोधन के चलते एसआई भर्ती में थोड़ा समय लग रहा है। बता दे कि अभी हेड कांस्टेबल के 856 पदों के लिए रैंकर्स परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है, लेकिन सब इंस्पेक्टर के लिए रैंकर्स परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है।

आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट होगी लागू

वहीं लंबे समय बाद आ रही पुलिस भर्ती में बेरोजगार युवा लगातार आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा भर्ती वर्ष के लिए सरकार द्वारा अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट प्रदान की जा रही है, जो पुलिस भर्ती पर भी लागू रहेगी। हालांकि लंबे समय बाद आयोजित हो रही पुलिस भर्ती में 1 साल की छूट के बावजूद भी कई बेरोजगार युवाओं को वंचित रहना पड़ेगा। इस एक साल की छूट के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष हो जाएगी, जबकि अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 5 साल की छूट के साथ ही 1 साल की अतिरिक्त छूट दिए जाने पर कुल 6 साल की छूट के साथ अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष मान्य हो जाएगी।

Tags: uttarakhand policeuttarakhand police bhartiउत्तराखंड पुलिसउत्तराखंड पुलिस भर्ती
Previous Post

वीडियो उत्तराखंड: विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफ़ा, कांग्रेस छोड़ BJP में हुए थे शामिल

Next Post

देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश में इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले; प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षको को भी मिली नियुक्ति

BharatJan

BharatJan

Next Post
TRANSFER

देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश में इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले; प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षको को भी मिली नियुक्ति

https://youtu.be/_QrAehvyrv4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • स्पा सेंटरों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 61 सेंटरों को कराया बंद, 32 का चालान, 2.70 लाख का जुर्माना
  • CBI जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगारों का प्रदर्शन, कहा – पहले यूकेपीएसी की निष्पक्ष जांच हो उसके बाद ही परीक्षा हो
  • ऋषिकेश-भानियावाला नेशनल हाईवे बनेगा फोर लेन, केंद्र से 1036 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
  • सीएम धामी पहुंचे अपने पुराने विद्यालय पहुंचकर पुरानी यादें की साझा, ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में बच्चो से संवाद कर बढ़ाया हौंसला
  • सीमांत क्षेत्र के भ्रमण पर पंहुचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, चिकित्सालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राज्य
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2022 Maintained By Digital Global Solutions .