Advertisement Advertisement Advertisement
  • About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड पुलिस में 1521 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी खबर, जानिए क्या बोले UKSSSC सचिव

उत्तराखंड में लंबे समय बात हो रही पुलिस भर्ती की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। UKSSSC द्वारा कॉन्स्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती होनी है।

BharatJan by BharatJan
11 October 2021
Uttarakhand Police Recruitment 2021

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में लंबे समय बात हो रही पुलिस भर्ती की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। बता दें कि पुलिस मुख्यालय पिछले महीने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को कॉन्स्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेज चुका है।

जेई भर्ती के तुरंत बाद शुरू होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया

RelatedPosts

चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी

चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी

23 September 2023
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

23 September 2023

चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि, अगले सप्ताह तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। हालांकि इससे पहले जेई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, क्योंकि जेई भर्ती का अधियाचन विभाग को पहले मिला था। वही इस भर्ती के तुरंत बाद पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

किसमे कितने पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने आरक्षियों के 1521 रिक्त पदों की भर्ती के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अधियाचन भेजा है। 27 सितम्बर, 2021 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के अन्तर्गत आरक्षीयों के सीधी भर्ती से जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, व पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 291 तथा फायरमैन पुरुष के 291 और महिलाओं के 133 पद अनुमन्य करते हुये कुल 445 पद, इस प्रकार कुल 1521 रिक्त पदों की भर्ती किये जाने के सम्बन्ध में अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखण्ड को प्रेषित किया गया है।

बेरोजगारों द्वारा अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने की मांग

वहीं लम्बे अंतराल बाद हो रही पुलिस भर्ती में बेरोजगार युवा अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर प्रदेश के युवाओं ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी प्रेषित किया है। बेरोजगारों का कहना है कि उत्तराखंड में करीब पिछले 6-7 सालों में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। अब जबकि पुलिस भर्ती शुरू हो रही है, लेकिन उम्र सीमा में केवल एक साल की छूट दिए जाने से हजारों बेरोजगार युवा इस भर्ती से वंचित रह जाएंगे। इनमे कई युवाओं को पुलिस की पिछली भर्ती में भी मौका नहीं मिल पाया, उस समय इनकी उम्र न्यूनतम आयु सीमा 18 साल पूरी नहीं हो सकी थी, लेकिन अब इनकी उम्र अधिकतम आयु सीमा को पार कर गई है। इस तरह यह युवा बिना किसी अवसर के इस भर्ती में प्रतिभाग करने से वंचित रह जाएंगे। बेरोजगारों का कहना है कि इस आयु वर्ग के युवाओं को भी पुलिस भर्ती में अवसर की समानता मिलनी चाहिए।

वर्तमान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए यह है उम्र सीमा

गौरतलब है कि, वर्तमान ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 22 साल है, वहीं इस साल सभी भर्तियों की अधिकतम आयु सीमा में 1 साल की अतिरिक्त छूट दी जा रही है, जो इस भर्ती में भी लागू होगी। इसके बाद भी अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष हो जाएगी। साथ ही आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी। ऐसे में यदि उम्र सीमा में कोई बदलाव नहीं किया जाता है तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होगी, जबकि अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 5 साल की छूट के साथ ही 1 साल की अतिरिक्त छूट दिए जाने पर कुल 6 साल की छूट के साथ अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष मान्य हो जाएगी।

Uttarakhand Police Constable Recruitment 2021

Tags: government jobuttarakhand newsuttarakhand police bhartiUttarakhand Police Constable Recruitment 2021उत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड पुलिस भर्तीसरकारी नौकरी
Previous Post

उत्तराखंड: 164 पदों पर भर्ती का आज अंतिम मौका, केवल 25 नम्बर की लिखित परीक्षा और शानदार सैलरी

Next Post

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोग थे सवार, 13 लोग घायल

BharatJan

BharatJan

Next Post
उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोग थे सवार, 13 लोग घायल

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोग थे सवार, 13 लोग घायल

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2023/09/Ukhsdp_video_promotion-1.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी
  • श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व, श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023’ में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना, की ये बड़ी घोषणा..
  • सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन करेगा ब्रिटेन का दौरा, बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित
  • उत्तराखंड के फिल्म फ्रेंडली माहौल से गदगद एक्टर और निर्माता, बोले- UFDC द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग अनुमति मिलना हो गया बहुत आसान

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News