Advertisement Advertisement Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result
Advertisement

धामी सरकार का बड़ा फैसला, ईगास पर की छुट्टी घोषित; CM धामी बोले- ‘सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ’

उत्तराखंड में धामी सरकार ने इगास पर्व पर एक दिन का अवकाश घोषित किया है। बता दें कि, इससे पहले छठ पूजा को लेकर अवकाश घोषित किया गया था।

BharatJan by BharatJan
11 November 2021
धामी सरकार का बड़ा फैसला, ईगास पर की छुट्टी घोषित; CM धामी बोले- ‘सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ’
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने इगास पर्व (igaas) पर एक दिन का अवकाश घोषित किया है। बता दें कि, इससे पहले छठ पूजा को लेकर अवकाश घोषित किया गया था। बता दें कि, इगास पर्व उत्तराखंड का व्यापक लोक पर्व है। पहाड़ में बग्वाल यानि दीपावली के ठीक 11 दिन बाद ईगास मनाने की परंपरा है।

उत्तराखंड में ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस श्रृंखला को ईगास-बग्वाल (egaas diwali) नाम दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर खास अंदाज में स्थानीय भाषा में छुट्टी की जानकारी देते हुए लिखा कि, “उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।”

उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व 'इगास' पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ। pic.twitter.com/U4KC7d8uLP

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 11, 2021

क्या है ईगास (egaas) को लेकर मान्यताएं?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम दीपावली के दिन वनवास से अयोध्या लौटे , इसलिए कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीये जलाकर प्रभु श्री राम का स्वागत किया जाता हैं । मान्यता हैं कि गढ़वाल क्षेत्र में श्री राम के लौटने की सूचना दीपावली के ग्यारह दिन बाद यानि कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली। उसी दिन से गढ़वाल में दीपावली की ठीक 11 दिन बाद ईगास मनाई जाती है। तत्कालीन समय में लोगों के पास रोशनी करने का एक मात्रा साधन था छिल्ला, यानि चीड़ के पेड़ों से निकली एक विशेष किस्म की लकड़ी,जो बहुत तेजी से जलती है को गठरी में बाँध कर उसे जलाया जाता है जिसे भैलो कहते है,जब यह तेज जलने लगती है तो रस्सी में बांधकर इसे अपने चारों ओर घुमाया जाता है और अपनी खुशी का इजहार किया जाता है।

दूसरी मान्यता के यह कि दीपावली के 11 दिन बाद वीर माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में गढ़वाल की सेना ने दापाघाट, नेपाल का युद्ध जीता, जिसके बाद उनकी सेना दीपावली के ग्यारहवें दिन गढ़वाल वापस पहुंची युद्ध जीतने और सैनिकों के घर पहुंचने की खुशी में उस समय दीपावली  मनाई थी।

ज्योतिषाचार्य नितेश बौड़ाई के अनुसार हरिबोधनी एकादशी यानी ईगास पर्व पर भगवान् श्रीहरि शयनावस्था से जागृत होते हैं। इस दिन भगवान् विष्णु की पूजा की जाती है । उत्तराखंड में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी से ही दीप पर्व शुरू हो जाता है, जो कि कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी हरिबोधनी एकादशी तक चलता है। बिष्णुपुराण के अनुसार एकादशी के दिन देवताओं ने भगवान् बिष्णु को जगाया था , इसलिए श्रीहरि को एकादशी का दिन सबसे प्रिय है। कार्तिक के महीने में ही दीपावली के दिन महालक्ष्मी की पूजा होती है लक्ष्मी इसी दिन जागृत हुई थी। पौराणिक मान्यता है कि स्त्री को पुरुष के जागने से पहले जाग जाना चाहिए इसलिए माँ लक्ष्मी दीपावली को भगवान् श्री हरि से 11 दिन पहले जागृत हुई थी।

मान्यताओं के अनुसार उत्तराखंड में 4 बग्वाल होती है, पहली बग्वाल कर्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होती है. दूसरी अमावस्या को पूरे देश की तरह गढ़वाल में भी अपनी लोक परंपराओं के साथ मनाई जाती है। तीसरी बग्वाल बड़ी बग्वाल (दीपावली ) के ठीक 11 दिन बाद आने वाली, कर्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इगास पर्व के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ पशुधन की पूजा भी की जाती है। इस पर्व की खास बात यह है कि आतिशबाजी करने के बजाय लोग रात के समय पारंपरिक भैलो खेलते हैं।

इस बार ईगास आगामी 14 नवंबर को मनाई जाएगी। सरकारों ने कई अन्य धर्मो के त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, जिसके बाद ईगास पर्व पर भी अवकाश घोषित किए जाने की  लगातार मांग हो रही थी, कई संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की थी कि, ईगास को प्रदेश का सार्वजानिक पर्व घोषित किया जाए, ताकि परम्परांगत त्योहारों को जीवित रखा जा सके। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया।

गौरतलब है कि, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने विगत 2019 में बीमार होने के बाबजूद इस मुहीम को आगे बढ़ाया। हालाँकि 2019 की इस मुहीम में वे अपने पैतृक गांव नकोट नहीं पहुँच पाए थे। लेकिन, बीमार होने के बाबजूद भी उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को अपने गांव भेजा। तब से उनकी ईगास वाली मुहीम जारी है।

Tags: Anil baluniBagwalEgaas diwali festivaligaas diwali festivaligas diwali uttarakhandpushkar singh dhamiuttarakhand newsइगासईगास
ShareTweetSend
Previous Post

उत्तराखंड कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित, ये रही वजह! अभी नई तारीख तय नहीं

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ का शुभारंभ, की कई घोषणाएं

BharatJan

BharatJan

Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ का शुभारंभ, की कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया “रबी कृषक महोत्सव - 2021“ का शुभारंभ, की कई घोषणाएं

https://youtu.be/_QrAehvyrv4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Uttarakhand: एसएसपी ने किए 08 दरोगाओं के ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची..
  • UKSSSC Recruitment 2023: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्तियों का अपडेट किया जारी
  • UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की नई भर्ती विज्ञप्ति, जानिए पूरी जानकारी..
  • महाराज ने ‘नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना’ आवेदन की तिथि बढ़ाने के दिए निर्देश
  • उत्तराखण्ड की झांकी को देश मे प्रथम स्थान के लिये किया गया पुरस्कृत

Recent Comments

    Browse by Category

    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • खेल
    • तकनीकी एवं गैजेट्स
    • देश
    • धार्मिक
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • राजनीति
    • राज्य
    • विशेष
    • शिक्षा एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
    • About us
    • Contact Us
    • Privacy
    • Terms And Conditions

    © 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश
    • उत्तराखण्ड
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • तकनीकी एवं गैजेट्स
    • धार्मिक
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • राजनीति
    • विशेष
    • शिक्षा एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
    • Mock Test

    © 2022 Maintained By Digital Global Solutions .

    error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!