Advertisement Advertisement Advertisement
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट बेटे समेत AAP में शामिल

पार्टी के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया. वहीं कांग्रेस से वर्षो का रिश्ता तोड़ जोत सिंह बिष्ट आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

BharatJan by BharatJan
6 May 2022
in उत्तराखण्ड
0
उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट बेटे समेत AAP में शामिल
0
SHARES
345
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: कांग्रेस को उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया. वहीं कांग्रेस से वर्षो का रिश्ता तोड़ जोत सिंह बिष्ट आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. जोत सिंह बिष्ट के साथ उनके बेटे भी आप में शामिल हुए हैं. जोत सिंह बिष्ट और उनके बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप की सदस्यता दिलाई है.

बता दें कि, हाल ही में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस के टिकट पर टिहरी जिले की धनौल्टी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे. हालांकि, इस चुनाव में जीत नहीं पाए थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

इससे पहले जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि, “सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरीश रावत, यशपाल आर्य, करण महरा, प्रीतम सिंह चौहान एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ सहयोगी साथियों के संज्ञानार्थ!
आप सबके स्नेह एवं सहयोग से मैंने अपने राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय किया है. आज आप सभी साथियों को अत्यंत दुःखी मन से सूचित कर रहा हूँ कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासन हीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है. नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक लेने के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इसमें मुझे अब दूर दूर तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई देती है, इसलिए किसी पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आरोप न लगाकर तथा कोई व्यक्तिगत दुर्भावना रखे बिना मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ.
मेरी कार्यशैली की वजह से मुझे पसंद या नापसंद करने वाले आप सभी साथियों का आभार प्रकट करता हूँ। फैसला लेते हुए मन बहुत आहत है. बातें तो बहुत हैं लेकिन अब ज्यादा लिखना सम्भव नहीं है.
आप सभी का हार्दिक धन्यवाद. बाबा केदार सबकी रक्षा करें.”

वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि, “जोत सिंह बिष्ट एक मूर्धन्य, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस रूपी पार्टी की कृषार्णी मतलब बहुत काम करने वाली ब्वारी हैं. उन्होंने जो उद्वेग व्यक्त किया है, हम उसको समझेंगे और उनकी भावना के अनुरूप आवश्यक सुधार भी करेंगे. मैं उम्र में शायद उनसे बड़ा नहीं हूं, हम उम्र में अगल-बगल होंगे. मगर उन्होंने हमेशा मुझे आदर दिया है. उन्होंने जो त्यागपत्र देने जैसी बातें कही हैं उसको मैं पूरी तरीके से नामंजूर कर रहा हूं और जोत सिंह जी से आग्रह करना चाहता हूं कि, उन्होंने मुझको यह अधिकार दिया है कि मैं उनकी कही हुई बात को स्वीकार्य-अस्वीकार्य कर सकूं तो हम उसको पूरी तरीके से अस्वीकार्य कर रहे हैं और वो अपने त्यागपत्र संबंधी ट्वीट को वापस लें.”

वहीं उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि, “पिछले 40 वर्षो से कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 2022 विस चुनावों में धनौल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जोत सिंह बिष्ट जी का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.
संगठन को लेकर आपकी गहरी समझ और जनता के बीच आपकी मजबूत पैठ से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलने जा रही है.”

Tags: Jot singh bisht
Previous Post

केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से खुले, गूंजे हर हर महादेव के जयकारे; देखिए वीडियो..

Next Post

उपचुनाव में सीएम धामी के खिलाफ कांग्रेस ने गहतोड़ी को बनाया प्रत्याशी, जानिए कौन हैं गहतोड़ी जिनपर कांग्रेस ने खेला दांव..

BharatJan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड: छात्रों को मिलेंगे 40-40 हजार रुपये, इस सप्ताह छात्र-छात्राओं के खातों में आएगा पैसा

उत्तराखंड: कर्मचारियों को नए साल पर दो-दो तोहफे, जारी हुए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड में आज इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए अंतिम तिथि, योग्यता समेत पूरी जानकारी

उत्तराखंड में 150 से अधिक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका; जानिए भर्ती के लिए योग्यता समेत पूरी जानकारी..

24 November 2021
teacehr

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों को लेकर किया बड़ा आदेश जारी

19 August 2021
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिये गए कई अहम फैसले, जाने विस्तार

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

19903
uttarakhand board exam date sheet

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

19024
government job

उत्‍तराखंड: सरकारी नौकरी में मिलेगी ये छूट, कोरोना काल के कारण फैसला

16888
air india

घाटी में गिरा एयर इंडिया विमान, हुए 2 टुकडे; दो पायलटों समेत 14 की मौत, 123 से अधिक घायल

15223
उत्तराखंड पुलिस भर्ती आज से शुरू, जानिए पहले दिन कितने कर पाए क्वालीफाई.. भर्ती में शामिल होने के लिए देखिए दिशानिर्देश..

उत्तराखंड पुलिस भर्ती आज से शुरू, जानिए पहले दिन कितने कर पाए क्वालीफाई.. भर्ती में शामिल होने के लिए देखिए दिशानिर्देश..

15 May 2022
भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

14 May 2022
चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी ने किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

13 May 2022
chardham yatra 2022

चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

13 May 2022

Recent News

उत्तराखंड पुलिस भर्ती आज से शुरू, जानिए पहले दिन कितने कर पाए क्वालीफाई.. भर्ती में शामिल होने के लिए देखिए दिशानिर्देश..

उत्तराखंड पुलिस भर्ती आज से शुरू, जानिए पहले दिन कितने कर पाए क्वालीफाई.. भर्ती में शामिल होने के लिए देखिए दिशानिर्देश..

15 May 2022
भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणाएं..

14 May 2022
चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सीएम धामी ने किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

13 May 2022
chardham yatra 2022

चारधामों में अब नहीं होंगे वीआइपी दर्शन, सीएम धामी ने दिए निर्देश

13 May 2022
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

bharatjan

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!