Advertisement Advertisement Advertisement
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर धामी की बड़ी घोषणा, इन परिवारों को मिलेगी 50 हजार रूपये की धनराशि..

सीएम धामी ने कहा कि, कोविड से जिनका निधन हुआ, उनके परिवार जनों को आपदा मद से 50 हजार रूपये की धनराशि देने के लिये तीव्र गति से काम किया जाएगा।

BharatJan by BharatJan
13 October 2021
in उत्तराखण्ड
0
सीएम पुष्कर धामी की बड़ी घोषणा, इन परिवारों को मिलेगी 50 हजार रूपये की धनराशि..
0
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • पुनर्वासित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए: सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • वर्ष 2017 से पहले 2 गांवों के 11 परिवारों जबकि 2017 के बाद 81 गांवों के 1436 परिवारों को पुनर्वासित किया गया
  • कोविड से जिनका निधन हुआ, उनके परिवार जनों को आपदा मद से 50 हजार रूपये की धनराशि देने के लिये तीव्र गति से काम किया जाएगा।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में अन्तरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पुनर्वासित परिवारों को पुनर्वास क्षेत्र में बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिन पुनर्वासित गांवों को सड़क से जोड़ा जाना है, उनकी सूची जल्द शासन को उपलब्ध कराई जाय। पुनर्वासित गांवों में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यवस्था मनरेगा से कन्वरजेंस एवं जिलाधिकारी के नियंत्रणाधीन विभिन्न फंडों से की जाय। इसके बाद भी कोई परेशानी हो तो मामला शासन स्तर पर लाया जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से आठ जनपदों के पुनर्वासित गांवों के लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं का उचित हल निकालने का प्रयास किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील गांवों का लगातार सर्वे किया जाय। सर्वे के बाद जिन गांवों एवं परिवारों को तत्काल पुनर्वासित करने की आवश्यकता है, उसकी सूची भी जल्द उपलब्ध कराई जाय। पुनर्वासित परिवारों के लिए भारत सरकार की गाईडलाईन के अनुसार धनराशि दी गई है। पुनर्वासित क्षेत्र में अवस्थापना विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों का कोविड से निधन हुआ, उनके परिवार जनों को आपदा मद से 50 हजार रूपये की धनराशि देने के लिये तीव्र गति से काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारियों को आवेदन के 30 दिन के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश  दिए।

प्राकृतिक आपदा उपरान्त प्रभावित गांवों/ परिवारों के पुनर्वास नीति 2011 के प्राविधानुसार राज्य में कुल 83 गांव एवं 1447 परिवारों को पुनर्वासित किया गया जिसके लिए 61 करोड़ 02 लाख 35 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई। जिसमें से वर्ष 2017 से पहले 02 गांवों के 11 परिवारों को जबकि वर्ष 2017 के बाद से 81 गांवों के 1436 परिवारों को पुनर्वासित किया गया।

गढ़वाल मण्डल के अन्तर्गत चमोली जनपद के 15 गांवों के 279 परिवर, उत्तरकाशी जनपद के 05 गावों के 205 परिवार, टिहरी जनपद के 10 गांवों के 429 परिवार एवं रूद्रप्रयाग जनपद के 10 गांवों के 136 परिवार पुनर्वासित किये गये।

कुमाँऊ मण्डल के अन्तर्गत पिथौरागढ़ के 31 गांवों के 321 परिवार, बागेश्वर जनपद के 09 गांवों के 68 परिवार, नैनीताल जनपद के 01 गंाव के 01 परिवार एवं अल्मोड़ा जनपद के 02 गांवों के 08 परिवार विस्थापित किये गये।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए.मुरूगेशन, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने महाविद्यालयों में 128 पदों के सृजन हेतु दी स्वीकृति, इन योजनाओं व कार्यों के लिए भी वित्तीय स्वीकृति

Next Post

उत्तराखंड: इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, दो परीक्षाएं एक ही दिन होने से अभ्यर्थियों में मायूसी

BharatJan

BharatJan

Next Post
job

उत्तराखंड: इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, दो परीक्षाएं एक ही दिन होने से अभ्यर्थियों में मायूसी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड: छात्रों को मिलेंगे 40-40 हजार रुपये, इस सप्ताह छात्र-छात्राओं के खातों में आएगा पैसा

उत्तराखंड: कर्मचारियों को नए साल पर दो-दो तोहफे, जारी हुए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, देखिए आदेश..

29 December 2021
उत्तराखंड में आज इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी, जानिए अंतिम तिथि, योग्यता समेत पूरी जानकारी

उत्तराखंड में 150 से अधिक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका; जानिए भर्ती के लिए योग्यता समेत पूरी जानकारी..

24 November 2021
teacehr

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों को लेकर किया बड़ा आदेश जारी

19 August 2021
uttarakhand board exam date sheet

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी

23328
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिये गए कई अहम फैसले, जाने विस्तार

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ख़त्म, जानिए महत्वपूर्ण फैसले

20066
government job

उत्‍तराखंड: सरकारी नौकरी में मिलेगी ये छूट, कोरोना काल के कारण फैसला

18629
air india

घाटी में गिरा एयर इंडिया विमान, हुए 2 टुकडे; दो पायलटों समेत 14 की मौत, 123 से अधिक घायल

18502
Accident in tehri

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, वाहन के खाई में गिरते ही लगी आग; 6 लोगों की मौत, शव बुरी तरह से झुलसे

25 May 2022
उत्तराखंड में पहाड़ी रास्तों पर नहीं थम रहे हादसे, अब यहां वाहन खाई में गिरने से एक की मौत; परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड में पहाड़ी रास्तों पर नहीं थम रहे हादसे, अब यहां वाहन खाई में गिरने से एक की मौत; परिजनों में कोहराम

24 May 2022
Rajya Sabha Elections

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी, जानिए दावेदार..

23 May 2022
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शासन में किया बड़ा फेरबदल, दो दर्जन से अधिक आईएएस-पीसीएस के दायित्वों में फेरबदल

उत्तराखंड: PWD के नए HOD की नियुक्ति के आदेश जारी, ये होंगे विभागाध्यक्ष..

23 May 2022

Recent News

Accident in tehri

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, वाहन के खाई में गिरते ही लगी आग; 6 लोगों की मौत, शव बुरी तरह से झुलसे

25 May 2022
उत्तराखंड में पहाड़ी रास्तों पर नहीं थम रहे हादसे, अब यहां वाहन खाई में गिरने से एक की मौत; परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड में पहाड़ी रास्तों पर नहीं थम रहे हादसे, अब यहां वाहन खाई में गिरने से एक की मौत; परिजनों में कोहराम

24 May 2022
Rajya Sabha Elections

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी, जानिए दावेदार..

23 May 2022
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शासन में किया बड़ा फेरबदल, दो दर्जन से अधिक आईएएस-पीसीएस के दायित्वों में फेरबदल

उत्तराखंड: PWD के नए HOD की नियुक्ति के आदेश जारी, ये होंगे विभागाध्यक्ष..

23 May 2022
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

bharatjan

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Mock Test

© 2021 Maintained By Digital Global Solutions .

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिये!