चमोली: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कोरोना काल में अब अंतिम पड़ाव पर है। विजयदशमी के पावन पर्व पर आज उत्तराखंड के चार धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय तय किया गया।
उत्तराखंड चार धाम के शीतकाल हेतु कपाट बंद होने की तिथियां:
- बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर सांय 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद किये जायेंगे। शीतकाल के छह माह भगवान बदरी जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में विराजेंगे।
- केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर 16 नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद होंगे। इसके बाद बाबा केदारनाथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होंगे।
- गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को दोपहर 12.35 मिनट पर बंद होंगे। शीतकाल तक के लिए यहां से गंगा के मायका माने जाने वाले मुखबा में स्थापित करने के लिए ले जाई जाएगी, जहां शीतकाल भर गंगा कि भोग मूर्ति की पूजा वहीं की जाएगी।
- यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर दोपहर सवा बारह बजे अभिजीत लग्न पर बंद होंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति को उनके मायके खरसाली गांव में स्थापित किया जाएगा।
मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित:
- द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 19 नवंबर को सुबह 7 बजे बंद होंगे।
- तुंगनाथ के कपाट 4 नवंबर को सुबह 11.50 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
मद्महेश्वर मेला 22 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित होगा।