ऊधमसिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में सम्पूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है। बता दें कि, इससे पहले जिले के काशीपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते संपूर्ण लॉकडाउन घोषित है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले उधमसिंह नगर जिले में ही हैं। जिसके चलते प्रशासन ने यहाँ सख्त कदम उठाये हैं।
ये भी पढ़ें: CBSE Results: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें परिणाम..
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बाजपुर में तीन दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा, जो आज रात 12 बजे से अगले तीन दिन तक लागू रहेगा। काशीपुर में पहले ही चार दिन का संपूर्ण लॉकडाउन है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा सब्जियां और दुग्ध व्यवसाय की दुकानें भी खुली रहेंगी।
प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3537 तक जा पहुंचा है। इनमे से 2786 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 47 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 कोरोना संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। अब 674 सक्रिय संक्रमित हैं, इनमे से अकेले उधमसिंह नगर में 221 एक्टिव केस हैं।