चमोली: जिले के नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां देहरादून से घाट जा रहा एक बोलेरो वाहन सेरा में अनियंत्रित होकर नंदाकिनी नदी के में जा गिरा। उक्त वाहन में ड्राइवर सहित कुल 08 व्यक्ति सवार थे। इस हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार अन्य 07 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट ले जाया गया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, कॉलर हर्षवर्धन द्वारा फ़ोन कर सूचना दी कि, जाखनी गांव के पास एक गाड़ी मैक्स का एक्सीडेंट हो गया है। गाड़ी सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी है। जिस पर चौकी पुलिस घाट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची। घटना सुबह करीब पौने चार बजे की है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या यूके 07 टीए 5446 देहरादून से घाट जा रहा था। इस हादसे में चालक लुंतरा घाट निवासी प्रकाश सिंह पुत्र भवान सिंह उम्र 26 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों में देव सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी लुंतरा (56), बीना देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी ल्वाणी (36), धीरेंद्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ल्वाणी (35), हर्षबर्धन पुत्र जयकृत सिंह निवासी लुंतरा (30), महेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी ल्वाणी (38), अंशिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (11) व ऋषिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (08) शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, उक्त घायलों में से बच्चों में चोटे नही आई है। पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर भेजा गया। मृतक का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के भेजा गया है।