• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, बोले- पूरी होगी बेहतर विकल्प की तलाश

BharatJan by BharatJan
21 August 2020

देहरादून: आम आदमी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी। सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के एलान के बाद उत्तराखंड में सियासी हलचल बढ़ने के आसार हैं। ‘आप’ का दावा है कि बदली परिस्थितियों में उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस से इतर तीसरा विकल्प चाहती है।

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन पिरशाली ने कहा कि, डेढ़ महीने पहले आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में एक सर्वेक्षण कराया था, जिसके नतीजों से उत्साहित होकर पार्टी ने उत्तराखंड को कर्मभूमि बनाने का मन बनाया है।

RelatedPosts

चमोली: ओआरओपी/एमएसपी विसंगतियों के खिलाफ पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, समान MSP व उचित OROP की मांग

चमोली: ओआरओपी/एमएसपी विसंगतियों के खिलाफ पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, समान MSP व उचित OROP की मांग

30 May 2023
ग्राफिक एरा में रिकॉर्ड बनाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित, मंदी के दौर में बना प्लेसमेंट का कीर्तिमान

ग्राफिक एरा में रिकॉर्ड बनाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित, मंदी के दौर में बना प्लेसमेंट का कीर्तिमान

29 May 2023

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की सभी सीटों पर लड़ने की घोषणा

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में चुनाव लड़ने की घोषणा स्वंय दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की है। पिरशाली ने कहा कि, उत्तराखंड की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों से परेशान है और बेहतर विकल्प चाहती है, जो सिर्फ आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। यह उत्तराखंड की जनता भी भलीं-भांति समझती है।

दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर लड़ेगी AAP

उन्होंने कहा कि, प्रदेश में आम आदमी पार्टी का चुनाव उसके कार्यकर्ता नहीं बल्कि जनता लड़ेगी। आम आदमी पार्टी को  दिल्ली में उत्तराखंडी आबादी से भरपूर समर्थन मिलता रहा है और वही समर्थन उत्तराखंड में भी मिलेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, उत्तराखंड में इस समय तीन सबसे बड़े मुद्दे हैं, रोजगार की कमी से पैदा हुआ पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सरकारी स्कूल-कॉलेजों में अच्छी शिक्षा का अभाव।

उन्होंने कहा कि, ये सभी जानते है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में इन्हीं को दुरुस्त कर जनता का दिल जीता है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी वही प्रयोग दोहराएगी। इसके साथ ही हर गांव की पहुंच में एक ग्राम क्लीनिक बनाया जाएगा।  बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए स्थानीय संसाधनों से जोड़कर स्वरोजगार और छोटे कारोबार को बढ़ावा दिया जायेगा।

जन आन्दोलन के सहारे  चुनाव लड़ेगी AAP

आप नेता नवीन पिरशाली ने कहा कि, उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा भी एक  बड़ी समस्या है। आम आदमी पार्टी की सरकार आपदा नियंत्रण पर काम करने  के लिए पहले मूल समस्याओं को हल करेगी, जैसे अनियंत्रित विकास, अवैध कब्जे, भ्रष्टाचार और प्रकृति से खिलवाड़। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी जन आन्दोलन के सहारे  चुनाव लड़ेगी।

कहा कि, जनता ही सर्वोपरि होगी, चुनावों में जनता ही प्रमुख चेहरा होगी। दिल्ली में जिस तरह जनता ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को दरकिनार कर विकास को चुना, उसी तरह उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, कुशासन से त्रस्त जनता आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएगी।

‘AAP’ कार्यकर्ताओं पर मुकदमें की निंदा

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन पिरशाली ने भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ प्रदर्शन में ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि, त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का ये कायराना कदम है। सरकार अपने खिलाफ जनाक्रोश से डरी हुई है और दमनकारी नीति पर चल रही है।

Previous Post

पिथौरागढ़: घर में सोया था परिवार, भरभराकर गिरा मकान; 2 बच्चों और पिता की मौत

Next Post

एम्स ऋषिकेश में फिर 04 कोरोना मरीजों की मौत, 13 लोग संक्रमित

BharatJan

BharatJan

Next Post

एम्स ऋषिकेश में फिर 04 कोरोना मरीजों की मौत, 13 लोग संक्रमित

No Result
View All Result

Recent Posts

  • चमोली: ओआरओपी/एमएसपी विसंगतियों के खिलाफ पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, समान MSP व उचित OROP की मांग
  • ग्राफिक एरा में रिकॉर्ड बनाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित, मंदी के दौर में बना प्लेसमेंट का कीर्तिमान
  • हरिद्वार में आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम को मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को किया सम्मानित
  • यूपीएससी में 348 रैंक हासिल करने वाले हिमांशु और 12वीं में 92.60% अंक प्राप्त करने वाली नेहा को मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित
  • एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्र संघ सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं को मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित, दिए सफलता के मंत्र

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News