• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखण्ड: चलती कार पर ग‍िरी चट्टान, पति‍- पत्‍नी की दर्दनाक मौत; जेसीबी से निकालने पड़े शव

BharatJan by BharatJan
3 July 2022
उत्तराखण्ड: चलती कार पर ग‍िरी चट्टान, पति‍- पत्‍नी की दर्दनाक मौत; जेसीबी से निकालने पड़े शव

चमोली: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। वहीं इसकी चपेट में वाहनों के आने से लोगों की जाने जा रही हैं। ताजी दुःखद घटना कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटरमार्ग की है। यहां बगोली से कुछ दूरी पर शिव मंदिर के पास एक चलती कार के ऊपर एक चट्टान गिर गई। इस हादसे में दंपति की कार के अंदर दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे कर्णप्रयाग- ग्वालदम हाइवे पर बगोली के पास कार पर चट्टान टूट कर गिर गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को बुलवाया और स्थानीय लोगों की मदद से कार के ऊपर गिरी चट्टान को हटाया गया। जिसके बाद कार के अंदर से दंपति के क्षत विक्षत शवों को बार निकाला गया।

RelatedPosts

लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

7 June 2023
फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार

फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार

6 June 2023

मृतकों की शिनाख्त बलबीर सिंह (उम्र 45 वर्ष) और उनकी पत्‍नी साव‍ित्री देवीउ (उम्र 42 वर्ष) न‍िवासी मेटा गांव, कुलसारी चमोली के रूप में हुई। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया है।

मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। जबकि उनकी पत्नी आंगनबाड़ी में कार्यरत थीं। बलबीर सिंह के दोनों बच्चे देहरादून में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है क‍ि, वह वाहन में देहरादून से कुलसारी जा रहे थे। बेटे और बहु की मौत की खबर से घर में वृद्ध माता-पिता और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि, कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 06 माह से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते हल्की वर्षा या हवा चलने पर ही पहाड़ी से पत्थर गिरने लगते हैं।

Tags: accident in chamoliBagoliKaranprayagNarayanbagar
Previous Post

चारधाम यात्रा में टूटे रिकॉर्ड, 25 लाख के अधिक पहुंची यात्रियों की संख्या

Next Post

उत्तराखंड: दरोगाओं के हुए बंपर ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची..

BharatJan

BharatJan

Next Post
Dehradun police Transfer

उत्तराखंड: दरोगाओं के हुए बंपर ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची..

No Result
View All Result

Recent Posts

  • लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत
  • फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन, पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन
  • SGRR पब्लिक स्कूल के बच्चों ने IMA POP में लिया भाग, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर निष्ठा लगन और समर्पण के साथ देश सेवा का किया वादा
  • मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, बोले – स्वैच्छिक चकबंदी के लिए दो गाँवों से करें शुरुआत

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News