• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

CWC बैठक में सोनिया गांधी की सरकार से मांग- संकट में प्रत्येक परिवार को मिले 7,500 रुपये

BharatJan by BharatJan
23 April 2020

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के बीच कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई। बैठक में अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में कोरोना संकट और लॉकडाउन से उपजे हालातों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

As the lockdown continues, all sections of our society continue to face acute hardship and distress… The Central govt does not appear to have a clear idea on how the situation will be managed after 3rd May: Congress President Smt. Sonia Gandhi speaking at CWC meeting. pic.twitter.com/0xAIx2IfTu

— Congress (@INCIndia) April 23, 2020

अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों, बेरोजगारों और गरीबों का मुद्दा उठाया। सोनिया ने कहा कि लॉकडाउन के पहले चरण में ही 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए और ऐसे में लोगों की मदद के लिए उनके खातों में 7500 रुपये भेजे जाने चाहिए। सरकार से आग्रह किया कि, एमएसएमई क्षेत्र से करीब 11 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। वे हमारी जीडीपी में एक तिहाई का योगदान देते हैं। अगर उन्हें आर्थिक बर्बादी से बचाना है तो उनके लिए तत्काल विशेष पैकेज की घोषणा करनी होगी।”

RelatedPosts

देहरादून पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पीएल पुनिया

देहरादून पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पीएल पुनिया

15 April 2023
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य़ के नेतृत्व में निकली ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’, कहा – 2024 लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर कांग्रेस लहरायेगी परचम

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य़ के नेतृत्व में निकली ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’, कहा – 2024 लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर कांग्रेस लहरायेगी परचम

19 February 2023

सोनिया गांधी ने पीपीई किट की खराब गुणवत्ता पर भी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री से बार बार आग्रह किया है कि कोरोना वायरस की जांच करने, मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और उन्हें पृथकवास में रखने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जांच अभी भी बहुत कम हो रही हैं और जांच किट की आपूर्ति भी कम है और जो उपलब्ध हैं वो भी अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं है।’

सोनिया गांधी ने कहा कि तीन हफ्ते पहले हुई हमारी बैठक के बाद कोरोना वायरस महामारी काफी तेजी से फैली है और इसका प्रसार भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूर अब भी फंसे हुए हैं, बेरोजगार हैं और घर लौटने को बेताब हैं। वह सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। संकट के इस दौर से बचे रहने के लिए उन्हें खाद्य सुरक्षा और वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से किसानों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कमजोर और अस्पष्ट खरीद नीतियों के अलावा सप्लाई चैन में आ रही दिक्कतों से किसानों बेहाल हैं और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तीन हफ्ते पहले हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद से अब तक कोरोना महामारी ज्यादा फैल गई है जो परेशान करने वाली बात है। समाज के हमारे कुछ वर्गों खासकर किसानों, मजदूरों, प्रवासी कामगारों, निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के लोगों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा है। वाणिज्य एवं उद्योग और व्यापार पूरी तरह से रुक गया है और करोड़ों लोगों की जीविका का साधन छिन गया है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र की तरफ से अभी आंशिक कदम उठाए गए हैं। जो करुणा, बड़ा दिल और सजगता दिखनी चाहिए थी उसका अभाव है।’

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई इस बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य, स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

Previous Post

रियलमी का मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Realme X50m 5G लॉन्च

Next Post

बड़ी और अच्छी खबर: उत्तराखंड में नौ महीने के बच्चे ने कोरोना को हराया, सबसे कम दिन में हुआ ठीक

BharatJan

BharatJan

Next Post

बड़ी और अच्छी खबर: उत्तराखंड में नौ महीने के बच्चे ने कोरोना को हराया, सबसे कम दिन में हुआ ठीक

No Result
View All Result

Recent Posts

  • लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत
  • फिर एक्शन मोड में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार, नैनीताल जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं पर लगाई अधिकारियों को फटकार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन, पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन
  • SGRR पब्लिक स्कूल के बच्चों ने IMA POP में लिया भाग, देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर निष्ठा लगन और समर्पण के साथ देश सेवा का किया वादा
  • मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि विभाग की समीक्षा, बोले – स्वैच्छिक चकबंदी के लिए दो गाँवों से करें शुरुआत

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News