• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, विधायक फर्त्याल मामले पर लेंगे सांसदों की सलाह

BharatJan by BharatJan
4 October 2020

देहरादून: आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि, प्रदेश कार्यकारिणी व मोर्चों की घोषणा अगले तीन दिन में कर दी जाएगी। इसके अलावा 16 अक्टूबर को जिला समन्यव समितियों के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण देहरादून में होगा। इन समितियों में सम्बंधित जिले के अध्यक्ष, महामंत्री, एक वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, सम्बंधित विधायक व सांसद सदस्य होंगे।

RelatedPosts

देहरादून पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पीएल पुनिया

देहरादून पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पीएल पुनिया

15 April 2023
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य़ के नेतृत्व में निकली ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’, कहा – 2024 लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर कांग्रेस लहरायेगी परचम

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य़ के नेतृत्व में निकली ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’, कहा – 2024 लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर कांग्रेस लहरायेगी परचम

19 February 2023

उन्होंने बताया कि, भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का देहरादून में भूमि पूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा 17 अक्टूबर को वर्चुअल तरीक़े से किया जाएगा। इस हेतु देहरादून व दिल्ली में आयोजन किया जाएँगे। जिनमें वे स्वयं, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसदगण और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बताया कि, 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच जिलों की प्रशिक्षण कार्ययोजना बैठकें होगी। उसके बाद 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाएँगे। इनके लिए 31 समूह बनाए गए हैं। मंडलों में होने वाले 2 दिन के प्रशिक्षण शिविरों में 8 विषयों पर चर्चा होगी। ये विषय सम्बंधित प्रमुखों को दे दिए गए हैं। प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश के सभी 252 मंडलों में संपन्न होंगे।

उन्होंने कहा कि बैठक में यह साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि मंत्री, विधायक या पदाधिकारी कोई भी मामला होने पर उसे पहले पार्टी फ़ोरम पर कहेंगे न कि किसी अन्य स्थान पर। यदि इस बात का उल्लंघन किया जाता है तो वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा। विधायक पूरण सिंह फर्त्याल के प्रकरण उन्होंने कहा कि सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा उनसे बात करेंगे।

भगत ने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्रियों से कहा गया है कि वे माह में कम से कम एक बार अपने प्रभार के जिलों का दौरा करें व वहाँ रात्रि विश्राम के साथ जिला समन्वय कमेटी की बैठकों में भाग लें और कार्यकर्ताओं से मिलें। इसके बाद वे प्रशासनिक बैठक करें।

कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के सांसद अजय भट्ट, श्रीमती महारानी राज लक्ष्मी, अजय टम्टा तीरथ सिंह रावत, प्रदेश सरकार के मंत्री मदन कौशिक धन सिंह रावत, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, पूर्व महामंत्री नरेश बंसल भी मौजूद रहे।

Previous Post

उत्तराखंड: आज 04 कोरोना मरीजों की मौत, 1419 संक्रमित; आंकड़ा 51 हजार पार

Next Post

चमोली में आज 14 लोग कोरोना पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं संक्रमित मरीज

BharatJan

BharatJan

Next Post

चमोली में आज 14 लोग कोरोना पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं संक्रमित मरीज

No Result
View All Result

Recent Posts

  • टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज
  • उत्तराखंड में यहां बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 41 लोग थे सवार, बस कंडक्टर व बच्ची की मौत
  • सीएम धामी ने राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक में किया वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग
  • चमोली: ओआरओपी/एमएसपी विसंगतियों के खिलाफ पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, समान MSP व उचित OROP की मांग
  • ग्राफिक एरा में रिकॉर्ड बनाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित, मंदी के दौर में बना प्लेसमेंट का कीर्तिमान

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News