• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल बोले – दून की समस्याओं के हल का खाका मेरे पास, आदर्श नगर निगम बनाने के लिए व्यापक स्तर पर किया जायेगा काम

BharatJan by BharatJan
14 January 2025
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल बोले – दून की समस्याओं के हल का खाका मेरे पास, आदर्श नगर निगम बनाने के लिए व्यापक स्तर पर किया जायेगा काम

देहरादून। कांग्रेस से देहरादून नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा है कि दून की समस्याओं के हल का खाका उनके पास है और वह पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि दून नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जन सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी से जनता को बरगलाने का काम कर रहे है लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है और इस चुनाव में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस अवसर पर कई पार्टियों के लोगों ने कांग्रेस एवं मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यहां राजधानी में विभिन्न वार्डों में जन संपर्क अभियान के चलते आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की राज्य सरकार एवं नगर निगम के निवर्तमान बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निगम में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार एवं घोटाले हुए है और उन घोटालों को उजागर करने का हरसंभव कार्य किया जायेगा।

RelatedPosts

वीरेंद्र पोखरियाल को मिल रहा जन समर्थन भारी, खुलकर समर्थन दे रहे हैं राज्य आंदोलनकारी

वीरेंद्र पोखरियाल को मिल रहा जन समर्थन भारी, खुलकर समर्थन दे रहे हैं राज्य आंदोलनकारी

18 January 2025
भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन से त्रस्त जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार: पोखरियाल

भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन से त्रस्त जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार: पोखरियाल

17 January 2025

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए मतदाताओं के बीच जाना केवल वोट हासिल करने तक सीमित होना नहीं है। उन्होंने कहा कि बल्कि जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने से ही जनसेवक बनता है। उन्होंने कहा कि इसलिए आज देहरादून की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वह मेयर प्रत्याशी के तौर पर आप सभी के बीच में है। उन्होंने इस अवसर पर जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अपना मतदान करें।

उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के मुखिया व भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे है और सभी को उनके झांसे में नहीं आना है और इस प्रकार की भाजपा की तथ्यहीन बयानबाजियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही दून व वार्डों का समुचित विकास कर सकती है।

इस अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि चेक एंड बैलेंस जरूरी है और एक ही पार्टी को जिताकर आप सभी का यह हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिये जनता को आज सड़कों पर उतरना पड़ रहा है और इससे साबित होता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने जनता का आहवान करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में आज छोटी सरकार को बदलिए और बड़ी सरकार को बदल देंगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विकासपरक सोच है और व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा।

इससे पूर्व गुरुद्वारा हरकिशन सिंह पटेल नगर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने गुरुद्वारे में मकर संक्रांति के मौके पर कीर्तन में नमन किया  और तत्पश्चात  नेहरू कॉलोनी में आयोजित की गई जगन्नाथ रथ यात्रा और कांवली रोड में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। दोपहर में वार्ड 94 और वार्ड 95 की संयुक्त बैठक में शामिल हुए और वहां पर सभी से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस दौरान राजेश यादव, रोहित यादव,  कल्पना यादव, शंकर सिंह ने अपने साथियों समेत कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदीप रावत वार्ड 95,जितेंद्र कुमार वार्ड 94 दोनो वार्ड की संयुक्त बैठक आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 96 नवादा  के पार्षद प्रत्याशी सचिन थापा की बैठक में प्रतिभाग किया और वहां पर सघन जन संपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांगें।

इस अवसर पर बैठक व जनसंपर्क में मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के साथ ही पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी ब्लॉक प्रमुख दुगड़डा, रुचि कैंतुरा, महावीर सिंह रावत, निधि नेगी, राजेंद्र नेगी, कैलाश बिष्ट, विशाल क्षेत्री, बीना नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मोहित उनियाल, गौरव चौधरी, महावीर रावत, राजेंद्र शाह महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, पंकज क्षेत्री, विजय प्रताप मल्ल, राजेश वालिया, सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, सुनील नौटियाल, नीरू, सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, नरेंद्र थापा, आनंद रावत, अश्विनी बहुगुणा, अनिल बस्नेत, अनिता क्षेत्री, कविता थापा आदि उपस्थित थे।

Previous Post

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल से पूर्व विशेष सत्र आयोजित, खेल के महत्व पर हुई चर्चा

Next Post

मुख्यमंत्री की “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिए जारी है दून पुलिस का जागरूकता अभियान

BharatJan

BharatJan

Next Post
मुख्यमंत्री की “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिए जारी है दून पुलिस का जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री की “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिए जारी है दून पुलिस का जागरूकता अभियान

https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/04/mdda-ad-video-.mp4
https://bharatjan.com/wp-content/uploads/2025/03/Video-National-Games-2025.mp4
No Result
View All Result

Recent Posts

  • अन्य जनपदों में भी होगा सिविल डिफेंस का विस्तार, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया
  • अवीवा लाइफ इंश्योरेंस लगातार सातवें साल बना ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड प्राइवेट लाइफ इंश्योरर’
  • पहाड़ कैसे हों आबाद, विषय पर विचार मंथन, अपनी जड़ों से जुड़े रहें – बंशीधर तिवारी

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News