देहरादून: दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार उत्तराखंड की झांकी भी नजर आयेगी। 26 जनवरी परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का आवेदन केंद्र को भेजा गया था। रक्षा मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड की झांकी के लिए ‘केदारखंड’ की थीम रखी गई है। इसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और केदारनाथ की झलक दिखाई देगी। इस साल झांकी के लिए देश के कुल 17 राज्यों का चयन किया गया है।
वहीं पिथौरागढ़ जिले की NSS स्वयंसेवक और पिथौरागढ़ महाविद्यालय की छात्रा अपूर्वा दीक्षित भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी। वह एमएससी प्रथम वर्ष वनस्पति विज्ञान की छात्रा हैं। दिसंबर में आगरा में अंतिम चयन प्रक्रिया में उत्तराखंड से 14 छात्र शामिल हुए थे। इनमें गढ़वाल के तीन और कुमाऊं की एकमात्र छात्रा अपूर्वा का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।
दिल्ली में आयोजित परेड ये झांकियां हो चुकी शामिल
वर्ष झांकी थीम
- 2003 फुलदेई
- 2005 नंदा राजजात
- 2006 फूलों की घाटी
- 2007 कार्बेट नेशनल पार्क
- 2009 साहसिक पर्यटन
- 2010 कुंभ मेला हरिद्वार
- 2014 जड़ी बूटी
- 2015 केदारनाथ
- 2016 रम्माण
- 2018 ग्रामीण पर्यटन
- 2019 अनासक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनासक्ति)
- 2021 केदारखंड