सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर कमरउ के करीब आज सुबह 7:30 बजे खतरनाक लैंडस्लाइड हुआ। इस भयंकर मंजर की तस्वीरें वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर दी।
सिरमौर, हिमाचल: लैंडस्लाइड का दिल दहलाने वाला लाइव वीडियो, पलक झपकते ही पूरी सड़क गायब, लोगों ने भागकर बचाई जान pic.twitter.com/xQtwkOmFUt
— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) July 30, 2021
इस लैंड स्लाइड में देखा जा सकता है कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरककर कर नीचे गिर गया, जिसमें एनएच का एक बड़ा हिस्सा बह गया। इस जगह पर पूरी सड़क जमींदोज हो गई। मोबाइल में कैद हुई यह तस्वीरें बेहद डरावनी हैं। हालांकि इस दिल दहला दहला देने वाली घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूस्खलन की वजह से कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सड़क टूटने से सैकड़ों की संख्या में लोग रास्तों में फंस गए हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों में हर बार बारिश के मौसम में इस तरह की तस्वीर आम है। लेकिन इस बार बारिश ज्यादा होने के चलते पहाड़ों में भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है।