• About us
  • Advertise With us
  • Contact Us
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष
No Result
View All Result
Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
No Result
View All Result

राज्यसभा सांसद पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन, बीमारी से जूझ रहे थे 64 वर्षीय अमर सिंह

BharatJan by BharatJan
1 August 2020

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का आज निधन हो गया। बीमारी के चलते सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 64 वर्षीय अमर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था।

कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। अमर सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे हैं। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। हालांकि साल 2010 में पार्टी के सभी पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया। अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदन के लिए चुना गया था। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं।

RelatedPosts

उत्तराखंड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास, देखिए क्या था खास

उत्तराखंड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास, देखिए क्या था खास

30 January 2023
Ravish Kumar : वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का NDTV से इस्‍तीफा, अडानी की एंट्री के बाद तीसरा बड़ा इस्‍तीफा

Ravish Kumar : वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का NDTV से इस्‍तीफा, अडानी की एंट्री के बाद तीसरा बड़ा इस्‍तीफा

30 November 2022

दिवंगत अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को अलीगढ़ में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के सैंट जेवियर्स कॉलेज से क़ानून की डिग्री ली थी। अमर सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की। वो ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य रहे और एक समय कलकत्ता ज़िला कांग्रेस से भी जुड़े थे। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी। अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। इससे पहले वह 2002 और 2008 में भी राज्यसभा के लिए चुने जाते रहे हैं। अपने राजनीतिक करियर में अमर सिंह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।

अपने जीवनकाल में कई राजनीतिक पार्टियों का दामन थामने वाले अमर सिंह ने कई संस्थानों में भी काम किया। अमर सिहं इंडियन एयरलाइंस और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर रहे। इसके अलावा उन्होंने नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन का डायरेक्टर का पद भी संभाला।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर सिंह के बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। हालाँकि, पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी महीने में अमर सिंह ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

Tags: amar singh
Previous Post

कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में 118 नए मामले, कुल 7183, 80 मौतें

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 7500 के करीब कोरोना का आंकड़ा, आज 264 नए मामले, कुल 83 मौतें

BharatJan

BharatJan

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 7500 के करीब कोरोना का आंकड़ा, आज 264 नए मामले, कुल 83 मौतें

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए सभी निर्णय विस्तार से..
  • टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज
  • उत्तराखंड में यहां बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 41 लोग थे सवार, बस कंडक्टर व बच्ची की मौत
  • सीएम धामी ने राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक में किया वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग
  • चमोली: ओआरओपी/एमएसपी विसंगतियों के खिलाफ पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, समान MSP व उचित OROP की मांग

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विशेष
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact us

© 2023 Bharatjan News

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • शिक्षा एवं रोजगार
  • तकनीकी एवं गैजेट्स
  • धार्मिक
  • स्वास्थ्य एवं सुंदरता
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • विशेष

© 2023 Bharatjan News